विज्ञापन
This Article is From May 12, 2017

हैदराबाद में घर से मिला क्षत-विक्षत शव, सिर बोरे में तो अलमारियों में मिले शरीर के दूसरे टुकड़े...

डीसीपी ने कहा कि पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो कमरे की फर्श पर खून के गहरे धब्बे थे. उन्होंने कहा, 'आगे जांच के दौरान एक बोरे में युवक का शव मिला.

हैदराबाद में घर से मिला क्षत-विक्षत शव, सिर बोरे में तो अलमारियों में मिले शरीर के दूसरे टुकड़े...
हैदराबाद: शहर के चंद्र नगर इलाके के एक घर से गुरुवार को यहां एक अज्ञात शख्स का क्षत-विक्षत शव मिला. 

पुलिस उपायुक्त (बालानगर जोन) वाई साई शेखर ने कहा कि करीब 30 साल के एक शख्स का शव कई टुकड़ों में काटकर घर में रखा हुआ था. उन्होंने बताया कि शख्स का सिर एक बोरे में था, जबकि शरीर के दूसरे हिस्से एक कमरे की अलग-अलग अलमारियों में थे. मकान मालिक ने पुलिस से घर के अंदर से बदबू आने की शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस बीती रात घर के उस हिस्से में गई, जो मकान मालिक ने किराये पर दिया हुआ था.

डीसीपी ने कहा कि पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो कमरे की फर्श पर खून के गहरे धब्बे थे. उन्होंने कहा, 'आगे जांच के दौरान एक बोरे में युवक का शव मिला. पुलिस को कमरे में अलमारियों के पास के कुछ हिस्से में नया प्लास्टर हुआ दिखा. पुलिस ने जब इसे खोला तो उसमें से धड़, पैर और हाथ मिले. घटनास्थल से एक आरी भी बरामद की गई'.

डीसीपी ने कहा कि कमरे में विवेक वी झा और भानु कुमार झा के नाम के दो पहचान-पत्र भी मिले हैं. उन्होंने करीब एक साल पहले घर का यह हिस्सा किराये पर लिया था, लेकिन एक हफ्ते से वे कमरे में नहीं थे.

(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com