विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2016

तेलंगाना के महबूबनगर में कार ने आदमी को मारी टक्कर और 3 किलोमीटर तक छत पर पड़ा रहा शव

तेलंगाना के महबूबनगर में कार ने आदमी को मारी टक्कर और 3 किलोमीटर तक छत पर पड़ा रहा शव
तेलंगाना के महबूबनगर में सड़क दुर्घटना के बाद कार की छत पर शव
  • एक मजदूर की कार की टक्कर से हुई मौत
  • रात के समय मजदूर कर रहा था सड़क पार
  • मौके से फरार हुआ कार का ड्राइवर
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हैदराबाद: तेलंगाना के महबूबनगर में हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने एक आदमी को टक्कर मारी और फिर कार तीन किलोमीटर दूर तक उस आदमी के शव को छत पर लेकर दौड़ती रही. आखिरकार स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद ड्राइवर मौके से भाग भी गया.

जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय श्रीनिवासुलु एक मजदूर थे और वह रात में करीब 10 बजे जब सड़क पार कर रहे थे तभी एक तेज रफ्तार शेवरले कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि श्रीनिवासुलु ऊपर उछले और कार की छत पर जा गिरे.

हादसे के बाद, कार के ड्राइवर ने रुकने की कोशिश नहीं की. वह तीन किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ाता रहा. इस बीच उसे कुछ बाइक सवार लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी. जब पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से उसे रोका गया, तब ड्राइवर कार छोड़कर भाग गया. पूरी कार में कई जगह खून के धब्बे लगे थे.

पुलिस का कहना है कि कार एक व्यवसायी राजशेखर की है. राजशेखर हैदराबाद के रहने वाले हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
तेलंगाना, महबूबनगर, सड़क दुर्घटना, शेवरले कार, तेलंगाना पुलिस, श्रीनिवासुलु, Telangana, Mehboobnagar, Road Accident, Cheverlot Car, Telangana Police, Srinivaulu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com