विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2016

हैदराबाद : कैब ड्राइवर ने महिला यात्री से दुष्कर्म की कोशिश की, मामला दर्ज

हैदराबाद : कैब ड्राइवर ने महिला यात्री से दुष्कर्म की कोशिश की, मामला दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर
हैदराबाद: हैदराबाद के राजेंद्र नगर में एक कैब ड्राइवर ने एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने की कोशिश की. पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात हुई, जिसके बाद पीड़िता ने शिकायत दर्ज करायी. पीड़िता एयरहोस्टेस है.

पुलिस उपायुक्त (शम्साबाद जोन) सुनप्रीत सिंह ने कहा, 'महिला ने यह कहते हुए शिकायत दर्ज कराई कि वाहन में सफर के समय कैब ड्राइवर ने कथित तौर पर बलात्कार की कोशिश की.' डीसीपी ने बताया कि ड्राइवर पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और मामले की जांच की जा रही है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyderabad, हैदराबाद, कैब ड्राइवर, महिला से दुष्कर्म, Cab Driver, Women Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com