विज्ञापन

World Menopause Day 2026: मेनोपॉज कोई बीमारी नहीं, जीवन का एक पड़ाव है, जानें कैसे रखें खुद का ख्याल

40 की उम्र के बाद शरीर में बदलाव? घबराएं नहीं, ऐसे रखें अपना ख्याल.

World Menopause Day 2026: मेनोपॉज कोई बीमारी नहीं, जीवन का एक पड़ाव है, जानें कैसे रखें खुद का ख्याल
मेनोपॉज के दौरान भी रहें एक्टिव और फिट.
Copilot

हर साल 18 अक्टूबर को मेनोपॉज डे मनाया जाता है. हर महिला की जिंदगी में 40 से 50 की उम्र के बीच एक ऐसा वक्त आता है जब महावारी (पीरियड्स) धीरे-धीरे बंद होने लगती है. इसे हम डॉक्टरी भाषा में मेनोपॉज कहते हैं. फोर्टिस गुरुग्राम में प्रसूति एवं स्त्री रोग निदेशक डॉ. नुपूर गुप्ता का कहना है कि मेनोपॉज कोई बीमारी नहीं है, जिसे लेकर परेशान हुआ जाए. यह तो महिला के शरीर का एक प्राकृतिक बदलाव है, ठीक वैसे ही जैसे किशोरावस्था में पहली बार पीरियड्स का आना.
  
​वर्ल्ड मेनोपॉज डे का मकसद यही है कि महिलाएं बिना झिझक इस विषय पर बात कर सकें. अक्सर देखा गया है कि इस उम्र में महिलाएं अपने शरीर में हो रहे बदलावों को छिपाती हैं या अनदेखा करती हैं, जिससे उन्हें शारीरिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती है.

​शरीर में क्या-क्या बदलाव दिखते हैं?

मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर कम होने लगता है. इसकी वजह से महिलाओं में कुछ आम लक्षण दिखाई देते हैं-

  1. ​अचानक तेज गर्मी महसूस होना और पसीना आना 
  2. ​बिना किसी बात के चिड़चिड़ापन या मूड स्विंग्स होना
  3. ​रात में नींद पूरी न होना और थकावट बने रहना
  4. ​जोड़ों में दर्द और हड्डियों में कमजोरी महसूस होना
  5. ​अचानक वजन बढ़ना और स्किन का रूखा होना
Latest and Breaking News on NDTV

डॉक्टर से जानें इस दौरान कैसे रखें अपना ध्यान- 

नुपूर गुप्ता के मुताबिक, अगर आप इस दौर से गुजर रही हैं या आपकी उम्र 40 के पार है, तो कुछ आसान आदतें अपनाकर आप खुद को बिल्कुल फिट रख सकती हैं.  

1. हेल्दी डाइट-

अपनी थाली में कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करें. दूध, दही, हरी सब्जियां, अंकुरित अनाज और फल रोज खाएं. इससे हड्डियां मजबूत रहेंगी.

2. एक्सरसाइज करें-

दिन में कम से कम 30 मिनट टहलना, योग या हल्का व्यायाम जरूर करें. यह वजन कंट्रोल रखने और मूड बेहतर करने में बहुत मदद कर सकता है.

3. भरपूर ​पानी पीएं-

दिनभर में 8-10 ग्लास पानी पीएं. इससे शरीर का तापमान संतुलित रहता है और हॉट फ्लैशेस में राहत मिलती है.

​4. कैफीन और तनाव से दूरी-

चाय, कॉफी और ज्यादा तीखे खाने से परहेज करें. तनाव दूर करने के लिए अपनी मनपसंद हॉबी या ध्यान (मेडिटेशन) का सहारा लें.

​5. हेल्थ चेकअप कराएं-

साल में एक बार अपनी बोन डेंसिटी और जरूरी ब्लड टेस्ट जरूर कराएं. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से विटामिन डी और कैल्शियम की गोलियां ले सकती हैं.

यह लेख डॉ. नुपूर गुप्‍ता (Director, Obstetrics & Gynaecology, Fortis Gurugram and Director & Founder of Well Woman Clinic) से बातचीत पर आधार‍ित है.

ये भी पढ़ें- महिलाओं की योनि में गांठ क्‍यों हो जाती है, डॉक्‍टर ने बताए कारण, उपचार और रोकथाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Menopause, World Menopause Day, World Menopause Day History, World Menopause Day Significance, World Menopause Day Theme
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com