विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2025

डायबिटिक लोगों के लिए वरदान से कम नहीं इंसुलिन प्लांट, अनगिनत खूबियां और शुगर लेवल मैनेज करने में कमाल

Insulin Plant Benefits: "यह उपाय न सिर्फ डायबिटीज के मरीजों के लिए, बल्कि उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जिन्हें इंसुलिन का सही इस्तेमाल न होने, पीसीओएस (महिलाओं में हार्मोन की समस्या) या वजन कम करने में मुश्किल होती है."

डायबिटिक लोगों के लिए वरदान से कम नहीं इंसुलिन प्लांट, अनगिनत खूबियां और शुगर लेवल मैनेज करने में कमाल
Insulin Plant: सुबह खाली पेट 1-2 पत्ते चबाकर खाएं और इसके कुछ देर बाद तक कुछ भी न खाएं.

Insulin Plant Benefits: डायबिटीज पर ध्यान न दिया जाए तो यह शरीर को अंदर ही अंदर खोखला कर देती है, शरीर की इम्यूनिटी पावर को कम कर देती है, जिससे कई तरह की बीमारियां शरीर को अपनी चपेट में ले लेती हैं. लेकिन, कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जिनके सेवन से इसकी समस्याओं में राहत पाया जा सकता है. ऐसे ही एक प्लांट का नाम है ‘इंसुलिन प्लांट'...जो डायबिटीज के मरीजों के लिए खासतौर पर लाभप्रद है, साथ ही यह अन्य समस्याओं में भी राहत देता है. सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट पूजा मखीजा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर डायबिटीज, इंसुलिन रेजिस्टेंस, पीसीओएस और वजन कम करने में दिक्कत वाले लोगों के लिए प्राकृतिक उपाय की जानकारी दी है.

उन्होंने बताया कि "यह उपाय न सिर्फ डायबिटीज के मरीजों के लिए, बल्कि उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जिन्हें इंसुलिन का सही इस्तेमाल न होने, पीसीओएस (महिलाओं में हार्मोन की समस्या) या वजन कम करने में मुश्किल होती है."

यह भी पढ़ें: किडनी को पावरफुलर बनाने वाले 5 हेल्दी फूड्स, डाइट में शामिल करने से सालों-साल साथ देंगे आपके गुर्दे

न्यूट्रिशनिष्ट ने क्या कहा...?

पूजा मखीजा के मुताबिक, इन समस्याओं में ‘इंसुलिन प्लांट' बड़े काम का है. उनका मानना है कि इस पौधे के अच्छे और लगातार नतीजे पाने के लिए अपने रूटीन में भी कुछ बदलाव करने होंगे. जैसे पौष्टिक और बैलेंस डाइट लेना, रोजाना थोड़ी कसरत करना, अच्छी नींद लेना और पर्याप्त पानी पीना. इसके साथ ही तनाव कम लेना और इसके लिए योग या ध्यान करना.

इंसुलिन पौधा डायबिटीज में कितना कारगर है, इस पर उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया, “इंसुलिन प्लांट, जिसका वैज्ञानिक नाम कोस्टस इग्नेसस है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. इसके पत्तों में क्लोरोजेनिक एसिड नामक तत्व होता है, जो सेल्स को ग्लूकोज बेहतर ढंग से अवशोषित करने में मदद करता है और इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है. इससे ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है. साथ ही, यह पौधा पैनक्रियास की बीटा कोशिकाओं (जो इंसुलिन बनाती हैं) को हेल्दी रखने में भी सहायक हो सकता है.”

यह भी पढ़ें: फैट कम करने में मदद करते हैं गर्मियों के ये फूड्स, डाइट में शामिल कर हो जाएं पतले

इंसुलिन प्लांट का उपयोग कैसे करें?

उन्होंने यह भी बताया कि इसका इस्तेमाल कैसे करें? इसके लिए सुबह खाली पेट 1-2 पत्ते चबाकर खाएं और इसके कुछ देर बाद तक कुछ भी न खाएं. कुछ स्टडी से पता चला है कि यह ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है. अगर आप पहले से डायबिटीज की दवाइयां ले रहे हैं, तो इंसुलिन प्लांट का इस्तेमाल करने से पहले अपने ब्लड शुगर की कंट्रोल जांच करें, क्योंकि यह हाइपोग्लाइसीमिया (ब्लड शुगर का बहुत कम होना) का खतरा बढ़ा सकता है.

नीम और तुलसी की तरह यह पौधा भी डायबिटीज के लिए पूरक (सेकेंडरी) उपचार के रूप में उपयोगी हो सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि खास बात है कि यह पौधा नर्सरी में आसानी से उपलब्ध है और इसे घर पर उगाना भी आसान है.

Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Insulin Plant Benefits For Diabetes, Natural Remedy For Blood Sugar Control, Medicinal Properties Of Insulin Plant, Herbal Solution For Diabetes Management, Best Plant For Controlling Sugar Levels, How Insulin Plant Helps Diabetics, Insulin Plant Health Benefits Explained, Ayurvedic Herbs For Diabetes Treatment, Insulin Plant Uses And Advantages, Diabetes-friendly Natural Supplements
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com