विज्ञापन

चूहे के काटने पर क्या रेबीज का इंजेक्शन लगवाना पड़ता है ? एक्सपर्ट से जानें कब होती है जरूरत

चूहे ने काट लिया है तो क्या करें? क्या चूहे के काटने पर रेबीज का इंजेक्शन लगवाना चाहिए या फिर इसके लिए कोई और टीका होता है. आइए जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट.

चूहे के काटने पर क्या रेबीज का इंजेक्शन लगवाना पड़ता है ? एक्सपर्ट से जानें कब होती है जरूरत
चूहे का काटने पर सबसे पहले क्या करें?
NDTV

रेबीज एक ऐसी बीमारी है जो जानवरों खासकर कुत्तों और उनके जैसे कई दूसरों के काटने के बाद होता है. अगर इसका सही समय पर इलाज नहीं किया गया तो ये बीमारी जानलेवा साबित होती है. इसलिए लोगों को सलाह दी जाती है कि रेबीज फैलाने वाले जानवरों के काटने के बाद टीका तुरंत लगवाएं और सही तरीके से जांच करें. अब मन में सवाल उठता है कि बंदर और कुत्ते के काटने पर तो तुरंत रेबीज का इंजेक्शन लगाने की बात होती है. लेकिन अगर चूहा काट ले तो क्या करना चाहिए?

चूहे के काटने पर पर रेबीज का इंजेक्शन लगाना चाहिए? क्या इस तरह की कंडीशन में रेबीज का इंजेक्शन लगवाना जरूरी होता है? इसको लेकर के लोगों के मन में कई तरह की गलतफहमियां रहती हैं. इसलिए इसके बारे में सही जानकारी होना बेहद जरूरी है. क्योंकि जरा सी लापरवाही भी जान को खतरे में डाल सकती है. आइए जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट. 

डॉ. पूनम संभाजी एक कंसल्टेंट पीडियाट्रिशियन हैं. इसके साथ ही वो डेली टू डेली लाइफ से जुड़े मरीजों के सवालों का जवाब भी देती हैं. उन्होंने अपने एक वीडियों में इस सवाल का जवाब दिया है. 

चूहे के काटने से रेबीज होता है?

डॉ पूनम ने बताया कि चूहे के काटने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं. जैसे रैट बाइट, फीवर, बुखार, लाल दाने आना, जोड़ों में दर्द होना या फिर जख्म में गहरा इंफेक्शन होना. कभी-कभी लैप्टोपायरिसिस भी हो सकता है जिसमें पीलिया, किडनी की तकलीफ भी हो सकती है. 

डॉ पूनम के अनुसार आस-पास और मार्केट में घूमने वाले और घरों में घूमने वाले चूहों के काटने से रेबीज का खतरा नहीं होता है. इसीलिए चूहे के काटने पर रेबीज का इंजेक्शन देना जरूरी नही है. 

चूहे के काटने पर क्या करें

  • जख्म को तुरंत बहते पानी और साबुन से अच्छी तरह से 15 मिनट के लिए धोएं और कोई भी एंटीसेप्टिक लगाएं. 
  • कसकर पट्टी ना बांधे हल्की पट्टी बांधे. 
  • डॉक्टर को दिखाएं और टिटनेस का इंजेक्शन लगवाएं. 
  • अगर घाव गहरा है या इंफेक्शन का खतरा ज्यादा है, तो डॉक्टर एंटीबायोटिक दवा भी दे सकते हैं.

यह लेख डॉ. पूनम संभाजी के वीड‍ियो से ली गई जानकारी पर आधार‍ितर है. डॉ. पूनम संभाजी चाइल्ड हेल्थ में डिप्लोमा, MBBS किया है और बतौर पीडियाट्रिशियन लगभग 19 सालों से ज्यादा अपना क्लीनिक चला रही हैं.

ये भी पढ़ें: सांप काट ले तो क्या पानी पी सकते हैं? 3 दिन बाद भी दिखते हैं लक्षण! डॉक्टर से जानें तुरंत क्या करें और क्या नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rat Bite Death, Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com