Bladder Cancer Symptoms: शरीर में हो रहे बदलाव अक्सर की गंभीर बीमारी के संकेत हो सकते हैं. जैसे ब्लैडर कैंसर की शुरुआत का पता यूरिन (Urine) में आ रहे बदलावों से लगाया जा सकता है. आपको बस उन बदलावों को सही समय पर नोटिस करना है, जिनके जरिए आप समय रहते गंभीर बीमारी को पकड़ सकते हैं और सही समय पर उसका इलाज ले सकते हैं. एक्शन ब्लैडर कैंसर यूके के मुताबिक समय रहते ब्लैडर कैंसर की जानकारी मिलने पर 80 प्रतिशत लोग सर्वाइव कर सकते हैं. जबकि ज्यादातर लोग यूरिन में आ रहे बदलावों को समझ नहीं पाते और देर हो जाती है. कुछ बदलाव ऐसे हैं जिनकी अनदेखी किए बगैर डॉक्टर से मिल लें.
ब्लैडर कैंसर के इन लक्षणों को न करें इग्नोर | Do Not Ignore These Symptoms Of Bladder Cancer
1. यूरिन में ब्लड आना
एनएचएस यूके के मुताबिक यूरिन में ब्लड दिखाई दे तो समझें कि ये ब्लैडर में कुछ बीमारी होने का संकेत हो सकता है. 80 फीसदी केस में ये संकत नजर आता है. यूरिन के साथ आने वाला ब्लड पिंकिश या गाढ़ा लाल भी हो सकता है. जरूरी नहीं कि खून आने पर दर्द भी हो.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये 21 प्रकार के कैंसर बनते हैं लाइफ के लिए खतरा, जानें कौन सा कैंसर कैसे और कहां बनता है
2. बार बार यूरिन आना
अगर किसी को ऐसा लगता है कि बार बार यूरिन आ रहा है या अचानक से यूरिन का आना महसूस हो, तो ये भी ब्लैडर कैंसर का इशारा हो सकता है.
3. कमर में दर्द
यूरिन पास करते समय जलन के साथ साथ पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द हो, आप बहुत ज्यादा थकान महसूस करें, इसके साथ ही भूख कम लगे और हड्डियों में दर्द महसूस हो तो भी डॉक्टर से जरूर मिलें.
रिसर्च में हुआ खुलासा यूरिन टेस्ट से bladder cancer का चल सकता है पता!
ब्लैडर कैंसर से बचाव के उपाय | Ways To Prevent Bladder Cancer
अमेरिकन कैंसर सोसायटी के मुताबिक ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए. पानी की वजह से ब्लैडर कैंसर का खतरा बहुत हद तक कम होता है. आपकी डाइट भी जितनी हेल्दी होगी इस बीमारी का खतरा उतना ही कम हो सकता है. खासतौर से स्मोकिंग करने वालों को ब्लैडर कैंसर का खतरा ज्यादा होता है. उन्हें इस लत से बच कर रहना चाहिए.
Prostate cancer: Symptoms, Treatment, Causes | सिर्फ पुरुषों को होता है ये कैंसर | कैसे पहचानें इसे
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं