Mobile Addiction: आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है, लेकिन इसका अत्यधिक उपयोग स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार ज्यादा समय तक सोशल मीडिया पर रहने से मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. इस पर कंट्रोल करना बेहद जरूरी है. नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, लंबे समय तक स्क्रीन पर बिताया गया समय हमारी सोच को सीमित कर देता है और वास्तविक दुनिया से दूर ले जाता है. इससे एकाग्रता में कमी, चिड़चिड़ापन, अकेलापन और पारिवारिक संबंधों में तनाव जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं. कई लोग सोशल मीडिया की लत का शिकार हो रहे हैं, जिससे उनकी दिनचर्या और मानसिक शांति दोनों प्रभावित हो रही है.

ऑनलाइन बने रहने के कारण
यही नहीं सोशल मीडिया की लगातार नोटिफिकेशन, लाइक्स और कमेंट्स की चाहत व्यक्ति को लगातार ऑनलाइन रहने के लिए मजबूर करती है. इससे नींद की कमी, तनाव और उदासी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. यंग जनरेशन में यह समस्या और भी ज्यादा देखी जा रही है. ऐसे में डिजिटल समय को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है. हेल्थ एक्सपर्ट कुछ उपाय सुझाते हैं, जो कारगर है.
कैसे बनाएं डिजिटल दूरी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि संतुलित डिजिटल जीवन जीना बहुत जरूरी है. सोशल मीडिया का उपयोग सूचनाओं और जुड़ाव के लिए करें, लेकिन इसे जीवन का केंद्र न बनने दें. अगर आप महसूस करते हैं कि सोशल मीडिया आपकी दिनचर्या और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है, तो तुरंत अपने उपयोग पर नियंत्रण करें और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की मदद लें.
ये भी पढ़ें: ऑफिस की बिजी लाइफ में रिश्ते हो रहे हैं दूर? इन आसान तरीकों से फिर लाएं अपनापन
1. समय सीमा तय करेंरोजाना सोशल मीडिया के लिए सिर्फ 30-45 मिनट का समय तय करें.
2. डिजिटल डिटॉक्सहर दिन कम से कम 4 से 5 घंटे स्क्रीन से दूर रहें. सुबह और रात को फोन खुद से दूर रखें.
3. नोटिफिकेशन ऑफ करेंअनावश्यक नोटिफिकेशन बंद कर दें, ताकि बार-बार फोन चेक करने की आदत न बने.
ये भी पढ़ें: Home Decor: छोटा बेडरूम भी दिखेगा महल जैसा बड़ा, जानिए लग्जरी लुक के लिए ये आसान टिप्स
4. ऑफलाइन एक्टिविटीज पर काम करेंकिताब पढ़ना, व्यायाम करना, परिवार के साथ समय बिताना और शौक पूरे करना शुरू करें.
5. स्क्रीन टाइम ऐप्स का उपयोग करेंफोन में उपलब्ध स्क्रीन टाइम ट्रैकर ऐप्स से अपने इस्तेमाल पर नजर रखें.
6. नींद का ध्यान रखेंसोने से कम से कम 1 घंटा पहले सोशल मीडिया बंद कर दें या मोबाइल दूर कर दें.
7. परिवार के साथ नियम बनाएंघर में 'नो फोन डिनर' या 'फैमिली टाइम' जैसे नियम लागू करें.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं