Remedies For Bad Breath: मुंह की बदबू कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बन सकती है. इसलिए शर्मिंदा होने बचने के लिए आप डेंटिस्ट के पास जा सकते हैं या कुछ घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं, जिनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है और मुंह की बदबू से भी छुटकारा मिल सकता है. आपको बता दें कि मुंह से बदबू आने के कई कारण हो सकते हैं. कई बार दांतों की अच्छे से सफाई न होने के चलते भी मुंह से बदबू आ सकती है. इतना ही नहीं धूम्रपान के कारण भी ऐसा हो सकता है. कई बार कुछ हेल्थ समस्याओं के चलते भी मुंह से बदबू और मसूड़ों से खून आने जैसी समस्या हो सकती है.
मुंह की बदबू को दूर करने के टिप्स- Tips For Bad Breath:
1. दालचीनी-
दालचीनी के इस्तेमाल से आप मुंह की बदबू को दूर कर सकते हैं. इससे दांतों की सड़न को भी दूर करने में मदद मिल सकती है. बस आप अपने टूथपेस्ट में दालचीनी का पाउडर मिलाकर ब्रेश करें इससे बदबू से छुटकारा मिल सकता है.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
Besan Ka Sheera: ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम से छुटकारा दिलाने में मददगार है ये पंजाबी डिश

दालचीनी के इस्तेमाल से आप मुंह की बदबू को दूर कर सकते हैं. Photo Credit: iStock
2. लौंग का तेल-
अगर आपको दांत दर्द या मुंह से बदबू आने की समस्या है तो आप लौंग के तेल को ब्रेश में डालकर ब्रेश करें. इससे दर्द और बदबू से छुटकारा मिल सकता है.
3. पुदीने की पत्ती-
पुदीने की पत्तियों से मुंह की बदबू को दूर करने में मदद मिल सकती है. अगर आपके मुंह से बदबू आती है तो आप फ्रेश पुदीने की पत्तियों को जबा सकते हैं. या इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
4. सौंफ-
सौंफ में एंटी माइक्रोबियल प्रॉपर्टी होती है, जो बैक्टीरिया से लड़ने में इसे कारगर बनाती है. अगर आपके मुंह से बदबू आती है तो आप खाना खाने के बाद सौंफ का सेवन कर सकते हैं. इससे बदबू से राहत पाई जा सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं