विज्ञापन

किस उम्र से बच्चों को Sunscreen लगाना शुरू कर देना चाहिए? Dermatologist से जानें बच्चों को कौन सी सनस्क्रीन लगानी चाहिए

क्या छोटे बच्चों को सनस्क्रीन लगानी चाहिए? आइए स्किन एक्सपर्ट से जानते हैं किस उम्र से बच्चों को स्किन पर सनस्क्रीन लगाना सेफ होता है और इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

किस उम्र से बच्चों को Sunscreen लगाना शुरू कर देना चाहिए? Dermatologist से जानें बच्चों को कौन सी सनस्क्रीन लगानी चाहिए
2 साल से बड़े बच्चों को कैन सी सनस्क्रीन लगानी चाहिए?
(Photo Credit: NDTV)

सनस्क्रीन को स्किनकेयर का सबसे जरूरी हिस्सा माना जाता है. ये आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक UV रेज से प्रोटेक्ट करने का काम करती है. वहीं, तेज धूप सिर्फ बड़ों की ही नहीं, बल्कि बच्चों की नाजुक त्वचा को भी नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसे में कई माता-पिता के मन में यह सवाल रहता है कि क्या बच्चों को भी सनस्क्रीन लगानी चाहिए? इसे लेकर डर्मेटोलॉजिस्ट Hysem Eldik ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में स्किन के डॉक्टर ने बताया है कि किस उम्र के बच्चे को सनस्क्रीन लगानी चाहिए और इस दौरान किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर Hysem Eldik के अनुसार, जन्म से लेकर 6 महीने तक के बच्चों की त्वचा बहुत नाजुक होती है. इस उम्र में बच्चों की स्किन पर किसी भी तरह का कॉस्मेटिक प्रोडक्ट और सनस्क्रीन भी नहीं लगाना चाहिए. अगर बच्चे को धूप में ले जाना पड़े, तो उसे हल्के लेकिन पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनाएं. धूप से बचाने के लिए आप बच्चे को कैप पहना सकते हैं. यानी जितना हो सके कपड़ों से ही बच्चे का धूप से बचाव करें.

कब लगा सकते हैं सनस्क्रीन?

डर्मेटोलॉजिस्ट बताते हैं, जब बच्चा 6 महीने का हो जाए, तब जरूरत पड़ने पर सनस्क्रीन लगाई जा सकती है. हालांकि, इस उम्र में सही सनस्क्रीन का चुनाव करना बहुत जरूरी है. 6 महीने से 2 साल तक के बच्चों के लिए जिंक ऑक्साइड (Zinc Oxide) वाली मिनरल सनस्क्रीन बेहतर रहती है. जिंक ऑक्साइड वाली सनस्क्रीन त्वचा पर हल्की रहती है और इसके शरीर में अवशोषित होने की संभावना भी कम होती है. ऐसे में बच्चे के 6 महीने के हो जाने के बाद आप बाहर ले जाते समय उसे जिंक ऑक्साइड वाली मिनरल सनस्क्रीन लगा सकते हैं.

2 साल से बड़े बच्चों को कैन सी सनस्क्रीन लगाएं?

डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक, 2 साल से बड़े बच्चों के लिए मिनरल या केमिकल, दोनों तरह की सनस्क्रीन इस्तेमाल की जा सकती है. आप स्प्रे, जेल, लोशन या क्रीम कोई भी सनस्क्रीन लगा सकते हैं. लेकिन सीधे स्किन पर सनस्क्रीन लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें.

इन बातों का भी रखें ध्यान

सनस्क्रीन से अलग डर्मेटोलॉजिस्ट कुछ और बातों पर भी ध्यान देने की सलाह देते हैं. जैसे- दोपहर की तेज धूप में बाहर जाने से बचें, बाहर निकलते समय बच्चे को टोपी और पूरे शरीर को ढकने वाले हल्के कपड़े जरूर पहनाएं.  इस तरह आप सही उम्र और सही प्रोडक्ट का ध्यान रखकर बच्चों की स्किन का ख्याल रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- रोज बिस्तर गीला कर देता है बच्चा? Pediatrician ने बताया क्या करें और क्या नहीं, कैसे छूटेगी ये आदत
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting Tips, Sunscreen, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com