Natural Remedies For Fat Burning: बॉडी फैट कम करना एक चुनौतीपूर्ण काम हो सकता है. अक्सर हम डाइटिंग, एक्सरसाइज और कई महंगे प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलते. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं और तेजी से वजन कम करना चाहते हैं, तो यहां बताए गए कुछ आयुर्वेदिक उपाय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. मोटापा कम करना कोई खेल नहीं है, खासकर तब जब आप पेट के फैट से परेशान हों. लेकिन हल्दी, लौंग और दालचीनी जैसे घरेलू मसालों का सही तरीके से सेवन करने से न केवल आपका फैट बर्न होगा बल्कि यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी सुधार सकता है.
बॉडी फैट घटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खा | Follow This Home Remedy To Reduce Body Fat
1. हल्दी का असर
हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है. यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट सेल्स को कम करने में मदद करता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: क्या वाकई इन हरी पत्तियों को कुछ दिन चबाने से चमक जाएंगे पीले धब्बे वाले दांत? बस जान लीजिए इस्तेमाल का तरीका
सेवन का तरीका:
- एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं.
- सुबह खाली पेट इसका सेवन करें.
- इसे शहद के साथ मिलाकर भी पी सकते हैं.
2. लौंग
लौंग में मौजूद युजेनॉल और अन्य पोषक तत्व वजन घटाने में मददगार होते हैं. यह डाइजेशन को सुधारता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है.
सेवन का तरीका:
- 3-4 लौंग को रातभर पानी में भिगोकर रखें.
- सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर पी लें.
- आप इसे चाय में मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं.
3. दालचीनी का जादू
दालचीनी में पाया जाने वाला सिनेमाल्डिहाइड नामक तत्व मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारता है. यह बॉडी फैट को कम करने में प्रभावी है.
यह भी पढ़ें: रोज शहद में लहसुन की कली डुबोकर खाने से क्या होता है? जान जाएंगे तो एक दिन भी बिना खाए रह नहीं पाएंगे आप
सेवन का तरीका:
- एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं.
- इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर रात में सोने से पहले पीएं.
- इसे अपनी चाय या स्मूदी में भी मिला सकते हैं.
खुद पर कंट्रोल और डिसिप्लिन भी जरूरी:
हल्दी, लौंग और दालचीनी का असर तभी दिखेगा जब आप इसे नियमित रूप से और सही तरीके से सेवन करेंगे. इसके साथ ही हेल्दी डाइट, पर्याप्त नींद और नियमित एक्सरसाइज पर भी ध्यान देना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए इन 3 तरीकों से खाएं लहसुन, पिघलकर निकलेगी गंदगी, खुल जाएंगी ब्लॉक नसें
अगर सब कुछ ट्राई करने के बाद भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो इन आयुर्वेदिक मसालों को अपने डेली रूटीन में शामिल करें. यह न सिर्फ आपके बॉडी फैट को कम करेंगे बल्कि आपके ऑलओवर हेल्थ को भी बेहतर बनाएंगे.
Watch Video: किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं