Oldest Child Syndrome Symptoms: घर के सबसे बड़े बच्चे अकसर सबसे समझदार और जिम्मेदार माने जाते हैं. जब तक वह बच्चा अकेला होता है तो उसे माता-पिता के साथ-साथ परिवार के सभी लोगों का बहुत प्यार भी मिलता है. लेकिन जब परिवार में उस बच्चे का कोई छोटा-भाई या बहन आ जाता है तो उसे पहले की तुलना में अटेंशन कम मिलता है. ऐसी स्थिति बच्चे के लिए बेहद तनावपूर्ण हो सकती है. अल्फ्रेड एडलर की बर्थ ऑर्डर थ्योरी के अनुसार, व्यक्ति के बर्थ ऑर्डर का प्रभाव उसके व्यक्तित्व पर दिखाई देता है. ज्यादातर माता-पिता इस पर गौर नहीं करते हैं, लेकिन परिवार में दूसरे बच्चे के आ जाने के बाद बड़े बच्चे के व्यवहार में काफी बदलाव देखा जा सकता है. इस दौरान कई बच्चे तो काफी आक्रामक भी हो जाते हैं. आइए जानते हैं आखिर ओल्डेस्ट चाइल्ड सिंड्रोम क्यों होता है और इसके लक्षण क्या-क्या हैं.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ओल्डेस्ट चाइल्ड सिंड्रोम क्या है? (What is Oldest Child Syndrome?)
रिपोर्ट्स के मुताबिक जब घर का बड़ा बच्चा बार-बार अपने से छोटे भाई-बहन के साथ कॉम्पिटिशन करे या अपनी जिद मनवाने के लिए टैंट्रम करे तो यह ओल्डेस्ट चाइल्ड सिंड्रोम के लक्षण हो सकते हैं. ऐसी स्थिति अधिकतम तब आती है जब घर में बच्चे का सिबलिंग आता है और उसकी जिंदगी में बदलाव आने शुरू होते हैं. माता-पिता का ध्यान बड़े से हटकर छोटे बच्चे पर ज्यादा होता है. कई बार तो ये स्थिति बच्चे के लिए काफी तनावपूर्ण हो जाती है. इस तरह की स्थिति अक्सर बच्चों में देखने को मिलती है अगर आपको लगता है कि आपका बच्चा इस स्थिति से जूझ रहा है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें.
सर्दियों में भी अनेक गजब के फायदे देता है सेब, जानिए हर दिन खाना क्यों जरूरी है
ओल्डेस्ट चाइल्ड सिंड्रोम के लक्षण | Symptoms Of Oldest Child Syndrome
- छोटे भाई-बहनों पर हावी होना.
- हमेशा परफेक्ट बनने की चाहत.
- माता-पिता की अपेक्षाओं का दबाव.
- हाई सेल्फ रेस्पेक्ट.
- अनहेल्दी कॉम्पिटेटिव एटीट्यूड.
- जुनूनी व्यक्तित्व.
- माता पिता का दूसरे बच्चे को प्रोत्साहित करना.
कैसा व्यवहार करें माता-पिता?
- माता-पिता बड़े बच्चे से ज्यादा उम्मीद न रखें, उसे उसकी उम्र के अनुसार बड़ा होने दें.
- बड़ा और छोटा दोनों बच्चों को एक बराबर जिम्मेदारियां दें.
- बड़े बच्चे की बातों को नजरअंदाज न करें..
- बड़े बच्चे के साथ समय गुजारें.
- माता-पिता को सभी बच्चों को समान प्रेम देना चाहिए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं