Weight Loss Diet Plan: यकीनन वजन कम करना एक मुश्किल टास्क है लेकिन बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने न सिर्फ वजन कम किया बल्कि अनबीलिबेबल ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान भी कर दिया है. बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी उन्हीं में से एक हैं. अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) उन स्टार किड्स में से एक हैं जो भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन पापुलेरिटी में वो भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं. इन दिनों अंशुला कपूर सोशल मीडिया पर अपने अनबीलिबेबल ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में हैं. हर कोई अंशुला के इस कायापलट से हैरान हैं और यही सवाल कर रहे हैं कि अंशुला कपूर ने अपना वजन घटाया तो घटाया कैसे?
पीरियड रैशेज से बचने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय
हाल ही में अंशुला ने अपना एक डाइट प्लान वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें उनके दिन भर की डाइट के बारे में बताया गया है. चलिए आपको भी बताते हैं अंशुला कपूर का वो डाइट प्लान (Diet Plan) जिससे उन्होंने अपना फैट टू फिट होने तक का सफर तय किया है..
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अंशुला कपूर का डाइट प्लान | Diet Plan Of Anshula Kapoor
ब्रेकफास्ट: अंशुला कपूर नाश्ते में अमरनाथ ब्रेड टोस्ट के साथ अंडे का ऑमलेट या फिर उबला हुआ अंडा खाती हैं. इसके साथ ब्रेकफास्ट के वक्त वो ब्लैक कॉफी लेना पसंद करती हैं.
लंच: लंच के वक्त अंशुला कपूर आलू गोभी और मटर की सब्जी और इसके साथ घर का बना हुआ चिकन और रागी के आटे से बनी रोटी खाती है. लंच में अंशुला कम से कम कार्ब लेने की कोशिश करती हैं.
सर्दियों में भी अनेक गजब के फायदे देता है सेब, जानिए हर दिन खाना क्यों जरूरी है
इवनिंग स्नैक्स: अंशुला कपूर की तरह आप भी स्नैक्स में ग्रीक योगर्ट या फिर दही के साथ अखरोट खा सकते हैं. ये आपकी भूख को शांत करने के साथ-साथ आपको एनर्जी भी देगा.
पोस्ट वर्कआउट स्नैक्स: यह बहुत ही इंपॉर्टेंट वक्त होता है क्योंकि वर्कआउट करने के बाद बॉडी को एनर्जी की जरूरत पड़ती है. इस वक्त अंशुला कपूर गुड़ और तिल का लड्डू खाती हैं. इसके साथ ही अमरनाथ ब्रेड से बना हुआ एग वेजी सैंडविच खाती हैं जिसमें एक एग व्हाइट और एक अंडे का पूरा भाग शामिल होता है.
High Cholesterol लेवल के इन 5 Risk Factors को लेकर रहें सचेत, वर्ना बिगड़ सकती है बात
डिनर: डिनर के वक्त अंशुला कपूर काफी हेल्दी और लाइट डाईट लेती हैं. वो रागी की रोटी, चिकन टिक्का, पनीर और पुदीने की चटनी खाती हैं.
लेट नाइट स्नैक्स: अगर आप भी वेट लॉस जर्नी में हैं तो अंशुला कपूर की तरह देर रात भूख लगने पर लाइट प्रोटीन शेक पी सकते हैं या फिर लो फैट एक गिलास दूध पीना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं