रिश्ता टूटना अक्सर दिल को कमजोर कर जाता है. कई लोग इस दौरान तनाव और आत्मविश्वास की कमी से भर जाते हैं. लेकिन छोटे पर्दे की एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने खुद को इन हालातों में भी एक मजबूत शख्सियत बनाए रखा और लोगों के सामने सकारात्मक सोच का उदाहरण रखा है. टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने हाल ही में अपने दूसरे पति अभिनव कोहली के साथ बिगड़ते रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है. हाल ही में एक इवेंट के दौरान श्वेता तिवारी से दूसरी शादी असफल होने से जुड़ा सवाल पूछा गया. इस मौके को न गवांते हुए श्वेता ने ऐसे सभी लोंगों को मुंहतोड़ जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वह इस रिश्ते में खुश नहीं थीं. एक्ट्रेस ने कहा (Shweta Tiwari on Separation), ‘मैं उन लोगों से सवाल करना चाहती हूं जो ये कह रहे हैं कि दोबारा भी प्रॉब्लम?, क्यों नहीं हो सकती क्या? ऐसा क्यों नहीं हो सकता? उन्होंने कहा कि कम से कम मुझमें इतनी हिम्मत है कि दोबारा प्रॉब्लम हुई तो मैं अपने पैरों पर खड़े होकर बोल सकती हूं. उन्होंने ट्रोलर्स के मुंह पर करारा तमाचा मारा है. जो लोग कमजोर रिश्तों ढो रहे होते हैं, जिनमें न तो विश्वास होता है और न ही भरोसा फिर भी लोग जिंदगी को झेल रहे होते हैं ये सोचकर कि लोग क्या सोचेंगे. उन्होंने कहा कि क्या मैं इस वजह से चुप रहूं कि आप लोग मेरे बारे में क्या लिखेंगे और क्या सोचेंगे. मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता. मुझे फर्क पड़ता है कि जो मेरे बच्चों के लिए सही है, जो मेरे लिए सही है, जो मेरे घर के लिए सही है, जो मेरी तरक्की के लिए सही है मैं वो करूं.. अगर आप भी रिश्तों में तनाव और रिश्तों के टूट जाने से परेशान हैं, तो एक नजर में श्वेता तिवारी के लाइफस्टाइल से लेते हैं कुछ टिप्स-
Relationship Tips: रिश्ता टूटना अक्सर दिल को कमजोर कर जाता है. रिश्ता टूटने पर भी खुद को कैसे रखें मजबूत | Coping With Separation And Divorce
1. सच से ड़रें नहीं : श्वेता तिवारी ने जिस तरह मीडिया और समाज के उस तबके को करारा जवाब दिया उससे एक बात तो तय है कि वह सच बोलने से ड़री नहीं. उन्होंने अपनी बात को लोगों के सामने रखने में झिझक महसूस नहीं की. जब आप खुल कर अपनी बात कह देते हैं तो तनाव को बढ़ाने के बजाए कम करने की ओर बढ़ते हैं. क्योंकि डर कर बात को न कहने से आप अंदर ही अंदर गलत ख्याल और सोच को पनपने का मौका देते हैं, जो मानसिक तनाव की वजह बन सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Relationship Tips: ये 5 बातें बताती हैं कि आपका पार्टनर आपके अलावा किसी और के बारे में नहीं सोचता
2. सबसे पहले अपनी खुशी : अगर आप किसी रिश्ते में हैं जो काम नहीं कर रहा है या आप उससे परेशान हैं, तो उसमें बने रहने के लिए कोई वजह न तलाशें. जो भी रिश्ता दर्द दे रहा है वह कभी भी आपको खुशी नहीं दे पाएगा. तो बच्चों या परिवार के दूसरे सदस्यों की खुशी के लिए किसी रिश्ते में न बने रहें. श्वेता ने जब मीडिया से बात की तो साफ कहा कि जब वह खुश नहीं थीं तो बच्चों को खुश कैसे रख पातीं. तो सबसे पहले अपनी खुशी का ध्यान दें.
3. मन को शांत रखें : यह जरूरी है कि आप अपना फैसला सोच-समझकर लें. क्योंकि आपके साथ ही और कई लोगों की जिंदगी भी जुड़ी है. इस फैलने को लेने के लिए मन को शांत रखना जरूरी है. इस फैसले से पहले भी और बाद में भी. क्येांकि अगर मन शांत नहीं रहेगा तो आप जीवन में मूव ऑन नहीं कर पाएंगे.
10 बातें, जो होती हैं हर रिलेशनशिप में सबसे जरूरी
4. ब्लेम न करें : वो कहते हैं न ब्लेम गेम कभी खत्म नहीं होती. तो अगर आप रिश्ते से निकलना चाहते हैं तो आराम से निकलें. कभी भी आरोप-प्रत्यारोप के फेर में न पड़ें. यह आपको तनाव दे सकता है.
और खबरों के लिए क्लिक करें.
Relationship Tips: प्यार में ब्रेकअप के बाद ही समझ आती हैं ये बातें
कैसे जानें कि साथी झूठ बोल रहा है, यहां हैं 4 सुपर टिप्स...
Healthy Relationship Tips: ताकि प्यार में न आए कमी, अपनाएं ये 10 रिलेशनशिप टिप्स
Couple Goals: कैसे बनाएं रिश्ते को इतना मजबूत कि हर कोई कहे 'यही तो प्यार है'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं