Reasons Of Drooling While Sleeping: छोटे बच्चों की लार गिरती है तो इसे सामान्य बात समझा जाता है. पर अगर बड़े लोगों की भी लार गिरे तो क्या इसे नॉर्मल समझना चाहिए. डॉक्टर्स कहते हैं कि अगर आप सुबह उठें और आपकी लार (Munh se Laar Girna) गिरती हुई दिखाई दे, ऐसा लंबे समय तक होता रहे, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. लार गिरना कई तरह की हेल्थ समस्या की ओर इशारा हो सकता है. अगर आपको या आपके परिवार में किसी को इस तरह की प्रॉब्लम हो तो इस लेख में जानें लार गिरने (Drooling While Sleeping) के कारण क्या हैं और ऐसे में क्या करना चाहिए.
क्यों गिरती है मुंह से लार (Reasons Of Drooling While Sleeping)
दिन में जब मुंह में लार बनती है, तो हम उसे निगलते रहते हैं. लेकिन रात में सोते समय चेहरे की मांसपेशियां सुस्त हो जाती हैं. इससे मुंह में बनने वाली लार वहां जमा हो जाती है. यही लार धीरे-धीरे टपकना शुरू हो सकती है. तभी सुबह उठने पर लोगों को लार गिरती हुई महसूस होती है. कई बार तो लार गिरने से उनका तकिया भी गीला होता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुंह से लार गिरना बीमारी है?
अक्सर लोग लार गिरने की समस्या को हल्के में लेते हैं. लेकिन अत्यधिक लार गिरना या लंबे समय तक लार गिर रही है तो यह शरीर में तंत्रिका रोग होने का भी संकेत हो सकता है. यही नहीं, स्ट्रोक आदि के मरीजों में बार-बार और अधिक लार गिरने की समस्या देखी जाती है.
लार गिरने के कारण और संभावित बीमारियां (Causes of drooling and possible diseases)
लार गिरने के कई कारण हो सकते हैं और ये अनेक बीमारियों से भी संबंधित होते हैं. जानें इनके बारे में-
- जब नाक या मुंह में एलर्जी की समस्या हो नियमित तौर पर मुंह से लार गिर सकती है.
- जिन लोगों को पेट में ज्यादा गैस बनती है या गैस्ट्रिक एसिड की समस्या हो, तो उन्हें अधिक लार बनने का समस्या हो सकती है.
- जो लोग रात में सोते हुए डर जाते हैं, या उन्हें किसी चीज का डर सताता है, तो उनके मुंह से लार गिर सकती है.
- नींद से जुड़ी समस्याएं हों तो भी मुंह से लार गिर सकती है.
- साइनस की समस्या में भी मुंह से लार गिरती रहती है. ऐसे लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है और कई बार खाना निगलने में भी परेशानी हो सकती है.
लार गिरती है तो करें ये उपाय (If saliva falls then do these remedies)
कुछ ऐसे उपाय हैं जिन्हें अपनाकर आप लार गिरने की समस्या से निजात पा सकते हैं-
- अगर वजन ज्यादा है तो उसे कंट्रोल करें. बढ़ा हुआ वजन भी स्लीप एपनिया कर सकता है और उससे अधिक समस्याएं होती हैं.
- डॉक्टर कुछ विशेष उपकरण देते हैं जिनके प्रयोग से लार गिरने की समस्या में आराम मिल सकता है.
- अगर आप कोई दवा ले रहे हैं और फिर लार गिरने की समस्या होती है तो डॉक्टर को इस बारे में सूचित करें.
- सोते समय सिर ऊँचा रखिए यानी दो तकिए पर रखिए. इससे लार गिरने में आराम मिल सकता है.
- रात को सोने से पहले ब्रश करके या कुल्ला करके ही सोएं. इससे हमने जो खाया होता है उसके कण मुंह में नहीं बचते और लार कम बनती है.
- पर्याप्त नींद लें जिससे बॉडी का साइकिल ठीक रहे. अच्छी और संतुलित नींद ना हो तो भी इस तरह की समस्या हो जाती है.
- ऑयली और मसालेदार भोजन का कम सेवन करें. ये मसाले आंतों के लिए नुकसानदायक होते हैं और पेट से संबंधित दिक्कतें शुरू होती हैं.
मुंह से लार निकलने का घरेलू उपचार
- तुलसी की तीन पत्तियां लें. इन्हें चबाकर खाएं. फिर सादा पानी पी लें. दिन में दो बार पत्तियों का सेवन करना है.
- पानी में फिटकरी मिलाकर कुल्ला करें.
- दालचीनी का पानी या चाय बनाकर पीना शुरू करें.
- सुबह आंवले का पानी और रात को सोने से पहले आंवला पाउडर का सेवन शुरू करें.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं