White Hair Home Remedies: बालों का झड़ना और कम उम्र में ही सफेद हो जाना काफी दुख दे सकता है. सफेद बालों की समस्या से आजकल बहुत से लोग जूझ रहे हैं. बालों को काला करने के घरेलू उपाय से लेकर सफेद बालों के लिए मेहंदी तक लोग कई तरीके आजमाते हैं. इसके साथ ही सफेद बालों को छुपाने के लिए बहुत से लोग डॉक्टर तक से सलाह लेते हैं. हालांकि बालों के सफेद होने के कई कारण हैं, लेकिन कुछ कारगर घरेलू नुस्खे हैं जो इस परेशानी को जड़ से मिटा सकते हैं. अगर आप भी इस बात का जवाब तलाश रहे हैं कि बालों को जड़ से काला कैसे करें तो यहां हम बता रहे हैं कि कैसे आप कलौंजी का इस्तेमाल करके दोबार काले घने बाल पा सकते हैं.
सफेद बालों को काला करने का घरेलू उपाय | Home Remedy To Blacken White Hair
कलौंजी के बीजों को सालों से रोटी, सब्जियों और दाल तड़का जैसी खाने पीने की चीजों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है. कलौंजी में एंटीहिस्टामाइन और एंटीफंगल गुण होते हैं. इतना ही नहीं ये काले बीज कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं और वजन घटाने को भी बढ़ावा देते हैं. कलौंजी हाई ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सफेद बालों को नेचुरल तरीके से काला कर सकती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये भी पढ़ें: बीमारियों से रहना है दूर तो इन आयुर्वेदिक चीजों का करें सेवन, शरीर रहेगा सेहतमंद
बालों के लिए कलौंजी के बीज के फायदे | Benefits of Kalonji Seeds For Hair
- कलौंजी फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को बेअसर करने में मदद करती है जिससे बालों हेल्दी रहते हैं.
- रूखे, घुंघराले और ड्राई हेयर के लिए कलौंजी तेल का उपयोग किया जा सकता है.
- कलौंजी का तेल बालों की जड़ों में नमी को सील करने में मदद करता है.
- कलौंजी मास्क का इस्तेमाल डैंड्रफ को कम करने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें एंटीफंगल गुण होते हैं.
- कलौंजी के तेल से सिर की मालिश करने से जलन और खुजली से राहत मिल सकती है.
- बालों की देखभाल में काले बीजों का नियमित उपयोग बालों के झड़ने को रोकने में मदद कर सकता है.
कलौंजी सफेद बालों को काला कर सकती है? | Can Kalonji Seeds Turn White Hair Black?
उम्र के साथ हमारे बालों के फॉलिकल मेलेनिन नामक कलर सेल्स कम होने लगते हैं जो बालों को सफेद बना देते हैं. कुछ अध्ययन बताते हैं कि कलौंजी का तेल मेलेनिन के नुकसान को रोकता है और बालों को लंबे समय तक काला रखता है और समय से पहले सफेद होने से रोकता है. कलौंजी के बीज बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने और बालों की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद कर सकते हैं.
हालांकि हर किसी में सफेद बालों को वापस लाना संभव नहीं है, लेकिन अगर हम अपने बालों की ठीक से देखभाल करते हैं तो बालों को सफेद होने से रोका जा सकता है या सफेद होने में देरी की जा सकती है.
ये भी पढ़ें: सुबह नहाने के बाद स्किन पर लगा लें ये होममेड बॉडी लोशन, पूरे दिन नही लगाना पड़ेगा कुछ और मॉइश्चराइज रहेगी स्किन
सफेद बालों को काला करने के लिए कलौंजी का इस्तेमाल कैसे करें?
रोज बालों में कलौंजी के तेल का इस्तेमाल करना कारगर साबित हो सकता है. कलौंजी सीड्स को नारियल तेल के साथ मिलाकर गर्म करें. ठंडा होने के बाद बीजों को छान लें और उनसे अपने बालों और स्कैल्प पर मालिश करें. ध्यान रखें कि हल्के शैम्पू से धोने से पहले तेल को कम से कम एक घंटे या अगर संभव हो तो रात भर लगा रहने दें. सफेद बालों के इलाज के लिए कलौंजी के बीज और मेहंदी के मिश्रण का भी उपयोग किया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं