Homemade Body Lotion: ठंड का मौसम शुरू होते ही स्किन ड्राई होने लगती है और स्किन अपनी नमी खोने लगती है. स्किन ड्राई और बेजान होना शुरू हो जाती है. ऐसे में स्किन को मॉइश्चराइज रखने के लिए लोग कई तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन ये स्किन को डैमेज कर सकते हैं. दरअसल इन प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है जो आपकी स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकता है. बता दें कि इस तरह की समस्या से बचने के लिए आप घर पर बने मॉइश्चराइज का इस्तेमाल कर सकते हैं. घर पर बनें ये मॉइश्चराइजर आपकी स्किन को मॉइश्चराइज (homemade body lotion for dry skin) रखने के साथ उनकी किसी तरह के डैमेज से भी बचाने में मदद करते हैं.
घर पर बनाएं होममेड बॉडी लोशन (Homemade Body Lotion for Dry Skin)
1. कोको बटर और रोज वॉटर
इस बॉडी लोशन को बनाने के लिए आप दो चम्मच कोको बटर में, दो चम्मच विटामिन ई, आधा कप वर्जिन ऑलिव ऑयल और चार चम्मच गुलाब जल चाहिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लोशन बनाने के लिए सबसे पहले एक बॉयलर का इस्तेमाल करें. एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसके ऊपर एक कांच का बाउल रखें. आपको इसी बाउल में लोशन को तैयार करना है. अब इस बाउल में ऑलिव ऑयल और कोको बटर को अच्छी तरह से मिलाकर मेल्ट कर लें, अब इसमें विटामिन ए ऑयल डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. अब इसमें रोज वॉटर को डालकर सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड कर लें. इसको तब तक ब्लेंड करना है जब तक यह एक क्रीमी फॉम में न आ जाए. आपका होममेड बॉडी लोशन बनकर तैयार है. नहाने के बाद गीली बॉडी पर इसको लगाएं.
ये भी पढ़ें: इस विटामिन की कमी आपको समय से पहले बना सकती है बूढ़ा, जानिए इसकी कमी से होने वाले नुकसान
2. एलोवेरा जेल और टी ट्री ऑयल
इस लोशन को बनाने के लिए आपको चाहिए एलोवेरा जेल, टी ट्री ऑयल, 1 चम्मच विटामिन ई ऑयल, 4 से 6 चम्मच आलमंड आयल, आधा कप बीजवैक्स.
इस लोशन को बनाने के लिए डबल बॉयलर टेक्नीक का इस्तेमाल करते हुए बीजवैक्स और अलमंड ऑयल को पिघलाना है. जब ये अच्छे से पिघल जाएं तो इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें. जब ये ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सर में डालकर ग्राइंड कर लें. इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल, विटामिन ई ऑयल को डालकर अच्छे से ग्राइंड कर लें. अब इसमें टी ट्री आयल को डाल कर अच्छे से मिला लें. इसका क्रीमी टेक्सचर हो जाने पर बोतल में रखकर फ्रिज में स्टोर कर लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं