सर्दियों में बालों की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ठंडी और रूखी हवा के कारण बालों में ड्राईनेस बढ़ सकती है. ऐसे में कई लोग बालों को नेचुरल रंग देने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अक्सर शिकायत रहती है कि मेहंदी लगाने के बाद बालों पर मनचाहा गहरा रंग नहीं चढ़ता या कुछ ही दिनों में रंग हल्का पड़ने लगता है. अगर आप भी मेहंदी का रंग गहरा करना चाहती हैं तो उसमें कुछ प्राकृतिक चीजें मिलाकर लगा सकती हैं. हालांकि, ध्यान रखें कि मेहंदी का रंग बालों की प्राकृतिक रंगत, मेहंदी की गुणवत्ता और लगाने के तरीके पर भी निर्भर करता है.
मेहंदी में मिलाएं चुकंदर और चायपत्ती का पानी
मेहंदी का रंग बेहतर लाने के लिए आप साधारण पानी की जगह चुकंदर और चायपत्ती से तैयार पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके लिए दो गिलास पाानी लें. इसमें छोटे टुकड़ों में कटा चुकंदर, 4 से 5 लौंग और एक चम्मच चायपत्ती डालें. अब इसमें एक चम्मच मेथी दाना और एक चम्मच अलसी भी मिला दें. इस मिश्रण को कुछ देर उबालें और फिर छानकर ठंडा होने दें.
मेहंदी में मिलाएं भृंगराज पाउडर
बता दें कि जब तैयार हर्बल पानी ठंडा हो जाए तो इसे मेहंदी पाउडर में थोड़ा-थोड़ा डालकर मिलााएं. इसमें एक से दो चम्मच भृंगराज पाउडर भी मिला सकती हैं. अब इस पेस्ट को कुछ घंटों के लिए ढककर रख दें. इसके बाद बालों में अच्छी तरह लगाएं. ध्यान रखें कि मेहंदी का पेस्ट न तो बहुत पतला हो और न ही बहुत गााढ़ा.
ये भी पढ़ें- तौलिए से ब्लैकहेड्स कैसे हटाएं? जानिए ब्लैकहेड्स हटाने का आसान तरीका
कितनी देर तक बालों में लगाकर रखें मेहंदी?
इसके अलावा, मेहंदी लगाने के बाद इसे बालों में करीब 1 से 2 घंटे तक रखा जा सकता है. इसके बाद सादे पानी से बाल धो लें. पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं तो पहले बालों के एक छोटे हिस्से पर इसकाा रंग देखकर जांच लें. मेहंदी का रंग धीरे-धीरे विकसित होता है और बालों पर इसका असर हर व्यक्ति में अलग हो सकता है.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
जानकारी के अनुसार, मेहंदी में मौजूद लॉसोन नाम का प्राकृतिक तत्व बालों पर रंग चढ़ाने का काम करता है. चायपत्ती या कॉफी के पानी के साथ मेहंदी मिलाने से रंग ज्याादा उभरकर दिखाई दे सकता है. हालांकि चुकंदर, अलसी, मेथी और भृंगराज मिलाने से रंग लंबे समय तक टिकने की गाारंटी नहीं है.
ये भी पढ़ें- बगल का कालापन कैसे दूर करें? घर पर बनाएं अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने वाली क्रीम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं