- बिना सही जानकारी के मल्टीविटामिन गोलियां का सेवन नुकसानदायक हो सकता हैं.
- मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स आपके शरीर की सारी जरूरतों को पूरा नहीं कर सकता.
- डॉक्टर की सलाह पर ही मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स लें.
आजकल के बिगड़ते लाइफस्टाइल और समय के अभाव की वजह से लोग अपने खानपान को लेकर बेहद लापरवाह हो गए है. नाश्ते के समय तक सोये रहना, लंच के टाइम पर ब्रेकफास्ट करना और जंक फूड को अपने खानपान का हिस्सा बना लेना, ये सारी वो गलत आदतें हैं, जो दिनोंदिन हमारी डेली रुटीन में शामिल होते जा रही हैं. गलत खानपान की आदतों को वजह से शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने लगती है और इस कमी को दूर करने के लिए हमने सबसे आसान तरीका ढूंढ निकाला है और वह है मल्टीविटामिन की गोलियां. जी हां, आजकल मल्टीविटामिन की गोलियां लोगों के बीच काफी फेमस है और लोग इसका सेवन भी खूब बढ़चढ़ कर कर रहे हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि बिना सही जानकारी के इन मल्टीविटामिन की गोलियां का सेवन आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता हैं. इसलिए आइए जानते हैं कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में को जिन्हें किसी भी मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स लेने से पहले जरूर जान लेना चाहिए.
Tips For Taking Multivitamin Tablets| मल्टीविटामिन लेने से पहले जरूरी टिप्स

Photo Credit: Reuters
डाक्टर से जरूर सलाह लें
कई बार ऐसा होता है कि टीवी या फोन पर किसी एड को देखकर हम मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स लेना शुरू कर देते हैं, लेकिन ऐसी गलती बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए. किसी भी सप्लीमेंट्स को लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें ताकि यह पता चल सके की आपको उन विटामिन्स की जरूरत है भी या नहीं या उस सप्लीमेंट का कोई साइड इफेक्ट तो नहीं होगा. डॉक्टर की सलाह पर ही मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स लें.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
मल्टीविटामिन गोलियों के भरोसे न रहें
कई बार ऐसा होता है कि मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स लेने के चक्कर में लोग अपने खानपान पर कम ध्यान देने लगते हैं, उन्हें लगता है सप्लीमेंट्स से उनकी बॉडी को सारे पोषक तत्व मिल जाएंगे. लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स आपके शरीर की सारी जरूरतों को पूरा नहीं कर सकता. आप सप्लीमेंट्स के साथ हेल्दी डाइट भी फॉलो करें और इसके लिए फलों, सब्जियों, अनाज, मेवे और नॉनवेज आदि का सेवन करते रहें, तभी आपको बॉडी को पूरा पोषण मिल सकता है.
ओवरडोज से बचें
ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है कि ज्यादा मात्रा में मल्टीविटामिन या दूसरे सप्लीमेंट्स खाने से आपको ज्यादा फायदा होगा. बॉडी में विटामिन की अधिक मात्रा आपको नुकसान भी पहुंचा सकती है. इससे हेयर फॉल, उल्टी, अपच जैसी समस्या हो सकती है.

दूसरी दवाओं के साथ न खाएं
अगर आप पहले से ही किसी बीमारी की दवा खा रहे हैं, तो बिना किसी डाक्टर की सलाह के, खुद से मल्टीविटामिन्स गोलियों का सेवन न करें. क्योंकि ऐसे कई सारे से विटामिन्स होते हैं, जो दूसरी दवाइयों के साथ मिलकर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं. डॉक्टर द्वारा बताए गए सप्लीमेंट्स ही खाएं.
सही समय पर मल्टीविटामिन्स लें.
मल्टीविटामिन के सेवन हमेशा सही समय पर करें. इनका सेवन नियमित रूप से करें. गैप कर के सेवन करने से इसका पूरा फायदा शायद न मिल पाए. साथ ही इस बात का भी पूरा ध्यान रखें की कौन सा मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स खाली पेट खाना है और कौन सा खाना खाने के बाद.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
What is Thalassaemia? | Causes and Types | मां-बाप की इस कमी से होता है बच्चे को थैलेसीमिया....हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए
झड़ते बालों की समस्या दूर करने के लिए कैसा हो आहार? यह डाइट करेगी मदद
बढ़ रहा है स्ट्रेस? कैसे करें तनाव को दूर, खाएं ये फूड्स और तनाव को करें दूर!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं