विज्ञापन

तरबूजे और खरबूजे के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, फायदा की जगह पहुंच सकता है नुकसान

Watermelon And Muskmelon: गर्मियों का मौसम आते ही हममें से ज्यादातर लोग तरबूजे और खरबूजे को खाना पसंद करते हैं. इस आर्टिकल में जानें इन फलों को किन चीजों के साथ भूलकर भी नहीं खाना चाहिए.

तरबूजे और खरबूजे के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, फायदा की जगह पहुंच सकता है नुकसान
Watermelon And Muskmelon: पानी वाले फलों के साथ क्या नहीं खाएं.

मई की इस चिलचिलाती गर्मी में जो सबसे ज्यादा भारत में खाया जाता है, वह है खरबूजा और तरबूज. ये शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं और पानी की कमी नहीं होने देते, लेकिन इन फलों को गलत चीजों के साथ खाने से फायदा होने के बजाय नुकसान हो सकता है. आयुर्वेद में कुछ चीजों को 'विरुद्ध आहार' कहा गया है, यानी ऐसी चीजें जिन्हें एक साथ खाने से पाचन बिगड़ सकता है. तरबूज या खरबूजे के साथ दूध, दही या अन्य डेयरी उत्पाद नहीं खाने चाहिए. ऐसा करने से पाचन क्रिया धीमी हो सकती है और गैस, भारीपन या पेट दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

तरबूजे और खरबूजे के साथ क्या नहीं खाएं- (Tarbooj And Kharbuje Ke Sath Kya Nahi Khaye)

1.फ्राई फूड्स- 

इसी तरह पानी वाले फलों के साथ तले-भुने फूड्स खाना भी नुकसानदायक माना जाता है. गर्मियों में शरीर पहले से ही गर्म रहता है और अगर ऐसे समय में भारी और ऑयली खाना खाया जाए तो अपच, एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या बढ़ सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Unsplash

2. भारी खाना-

भारी खाना या ज्यादा अनाज के साथ भी तरबूज और खरबूजा खाने से बचना चाहिए. इससे पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और शरीर में सुस्ती, भारीपन और असहजता महसूस हो सकती है.

3. ठंडी चीजें-

बहुत ठंडे ड्रिंक या आइस्ड ड्रिंक्स के साथ इन फलों का सेवन भी सही नहीं माना जाता. इससे आंतों की प्राकृतिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है और दस्त या पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

कैसे करें इनका सेवन-

आयुर्वेद के अनुसार, तरबूज या खरबूजे जैसे पानी वाले फलों को हमेशा अकेले या फिर समान प्रकृति वाले फलों के साथ खाना बेहतर होता है. इससे शरीर को पोषण भी सही तरीके से मिलता है और पाचन भी अच्छा रहता है.

अगर आपको तरबूज या खरबूजा पसंद नहीं है या किसी वजह से आप नहीं खा सकते तो गर्मी के मौसम में नारियल पानी, बेल का शरबत, नींबू पानी और छाछ जैसी चीजें शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करती हैं. साथ ही, पर्याप्त आराम और संतुलित खानपान भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें- घंटों फोन चलाने से अकड़ गई है गर्दन? 2 मिनट की ये एक्सरसाइज देगी तुरंत राहत

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tarbooj And Kharbuje Ke Sath Kya Nahi Khaye, These Things Do Not Eat With Watermelon And Muskmelon, Muskmelon And Watermelon Together, Combining Muskmelon And Watermelon, Muskmelon And Watermelon Side Effects
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com