- बायोटिन को विटामिन बी 7 यानी विटामिन एच भी कहा जाता है.
- बायोटिन नए सेल्स को बनाने और बालों को घना मजबूत बनाने का काम करता है.
- यह वॉटर सॉल्युबल विटामिन है, जो बी-कॉम्प्लेक्स ग्रुप का हिस्सा है.
Hair Care tips: खूबसूरती बढ़ाने के लिए बालों (Hair Care) का घना होना काफी जरूरी माना जाता है. घने और वॉल्यूम वाले बालों की मदद से आप आसानी से अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं. लेकिन अगर आपके बाल पतले हैं और गिर रहे हैं तो इन्हें रोकने के लिए आप अपने डाइट में बायोटिन (biotin) को शामिल करें. बायोटिन को विटामिन बी 7 यानी विटामिन एच भी कहा जाता है. बालों को जड़ से लेकर रूट तक मजबूत बनाने के लिए यह बहुत जरूरी विटामिन है. बायोटिन नए सेल्स को बनाने और बालों को घना मजबूत बनाने का काम करता है. अगर आप डेली लाइफ में बायोटिन को अपने डाइट में शामिल करें तो आप बालों को घना और आकर्षक बना सकते हैं.
बायोटिन क्या है? (What is biotin)
बायोटिन असल में विटामिन बी का ही एक प्रकार है. इसे विटामिन बी7 के नाम से भी जाना जाता है. यह वॉटर सॉल्युबल विटामिन है, जो बी-कॉम्प्लेक्स ग्रुप का हिस्सा है. बाल, त्वचा और नाखूनों की सेहत के लिए भी बायोटिन महत्वपूर्ण है. स्वस्थ बालों के लिए बायोटिन से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसे भी पढ़ें : गंजेपन को भूल जाएं, पता चल गया किस विटामिन से बनते हैं बाल, जानें इस खास विटामिन बी7 से भरपूर फूड्स की लिस्ट
घर पर बनाएं बायोटिन पाउडर | How to make homemade biotin powder
- ½ कप ड्राई फ्रूट पाउडर (बादाम, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज और अखरोट)
- ½ कप जई या जौ
- ½ कप मूंग दाल और चना दाल
- ½ कप चिया बीज
- ½ कप अलसी के बीज
- ½ कप ड्राई फिश पाउडर(ऑप्शनल)
बायोटिन पाउडर बनाने का तरीका
- सबसे पहले सभी मेवों को ग्राइंडर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें.
- फिर जई और जौ को ग्राइंडर में डालकर पीस लें.
- फिर मूंग दाल और चना दाल को सूखा भून कर बारीक पीस लें.
- अलसी के बीज और चिया बीज को भी ब्लेंडर में पीस लें.
- फिर ड्राई फिश पाउडर को साथ में मिलाकर पीस लें.
- अब एक कटोरा में सारी चीजों को मिलाकर एक बॉक्स में रख लें. आप इसे फ्रिज में स्टोर करें.
इसे भी पढ़ें : How to stop hair Fall: तेजी से गिरते बाल बढ़ा रहे हैं बेचैनी, 1 हफ्ते तक खाएं ये चीजें, असर होते ही तुरंत झड़ने रुक जाएंगे बाल
इस तरह करें प्रयोग बायोटिन पाउडर का उपयोग
आप इस बायोटिन पाउडर का उपयोग कई तरह से कर सकते हैं. आप इससे चाय या स्मूदी भी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप एक गिलास में गर्म पानी लें और इसमें एक चम्मच होममेड बायोटिन पाउडर मिलाकर पी लें. आप सुबह इसे अगर रोज पियें तो बाल हेल्दी होंगे और वॉल्यूम आ जाएगा.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं