- सुबह उठते ही कॉफी पीने के नुकसान.
- स्ट्रेस लेवल को बढ़ा देती है कॉफी.
- कॉफी की जगह पिएं सुबह गरम पानी.
Morning Habbit: कई लोगों की आदत होती है कि वो सुबह की शुरुआत कॉफी के साथ करते हैं. नींद को भगाने के लिए सुबह-सुबह कॉफी पीने से वो फ्रेश और एक्टिव फील करते हैं. कई लोग तो ऐसे हैं जिनको आंख खोलते ही कॉफी पीने की आदत होती है. लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी ये आदत आपको किस तरह से नुकसान पहुंचा रही है. सुबह सुबह उठते ही कॉफी पीने की गलती अगर आप भी करते हैं तो फिर आप भी अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. सुबह उठते ही आपके ये एक गलती आपको नुकसान पहुंचा सकती है. चलिए जानते ही सुबह उठते ही कॉफी पीना आपके लिए कैसे नुकसानदायक साबित हो सकता है.
इन फूड्स को खाने से तुरंत बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर, अब से लीजिए जान और करिए परहेज
खाली पेट कॉफी पीने के नुकसान:
सुबह उठते ही कॉफी का सेवन करने से शरीर में स्ट्रेस हार्मोंस का लेवल बढ़ता है जिसकी वजह से ओव्यूलेशन, हार्मोन्स और आपके वजन पर बुरा असर पड़ता है. खासतौर पर यदि महिलाएं खाली पेट कॉफी का सेवन करती हैं तो उनको ऐसा नहीं करना चाहिए. कॉफी में कैफीन पाया जाता है और शाम की तुलना में सुबह के समय में स्ट्रेस हॉर्मोन का लेवल बहुत ज्यादा होता है. इसलिए जब आप भी अपने दिन की शुरूआत कॉफी पीने से करते हैं तो स्ट्रेस हॉर्मोन का लेवल और बढ़ने लग जाता है. इसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ता है. इसके चलते आपको वजन बढ़ने और नींद ना आने की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
एक दिन में कितना कैफीन का सेवन बहुत ज्यादा माना जाता है? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई सटीक जानकारी
सुबह उठते ही पिएं ये चीज:

सुबह की शुरूआत आप कॉफी की जगह गरम पानी के साथ कर सकते हैं. सुबह खाली पेट पानी पीने से आपको कई तरह के फायदे हो सकते हैं. पेट को साफ करने के साथ ही यह आपकी नींद को भी भगाता है. इतना ही नहीं जैसा कि हम सब जानते हैं कि ज्यादा पानी पीना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, पूरी रात यानि की तकरीबन 8-9 घंटे आप पानी का सेवन नहीं करते हैं ऐसे में शरीर में पानी की कमी हो सकती है. इसलिए सुबह खाली पेट पानी का सेवन कॉफी की तुलना में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. आप सुबह उठते ही पहले गरम पानी का सेवन करें इसके बाद आप कॉफी और चाय भी पी सकते हैं. अगर आपको खाली पानी पीने में दिक्कत हो रही है तो आप पानी में शहद या फिर नींबू मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं. यह आपके वजन को कम करने के साथ ही आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद कर सकता है.
ब्लैक कॉफी कैसे तेजी से फैट कम करने में मदद करती है? ये हैं 3 वजहें
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं