Underarm Smell: ऐसे अनेक लोग हैं जो चाहे जितना भी डियोड्रेंट लगा लें लेकिन उनके बगलों से बदबू आना नहीं रुकती. अंडरआर्म्स शरीर का ऐसा हिस्सा हैं जिनमें पसीना भी खूब आता है और जब पसीना और बदबू साथ मिलते हैं तो अच्छे-अच्छों को शर्मिंदगी का पात्र बनना पड़ता है. डियो या परफ्यूम इस अंडरआर्म की बदबू को दूर नहीं करते बस ढक देते हैं. ऐसे में यहां दिए कुछ घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं जो अंडरआर्म (Underarm) की बदबू को ढकते नहीं हैं बल्कि दूर करने में असर दिखाते हैं. इन नुस्खों को आजमाना बेहद आसान भी है.
शैंपू ही नहीं बल्कि इन 4 देसी चीजों से भी धो सकते हैं बाल, सिर की हो जाती है अच्छी सफाई
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
अंडरआर्म की बदबू दूर करके के घरेलू उपाय | Home Remedies For Underarm Smell
आलू आएगा कामबगलों से आ रही बदबू दूर करने के लिए आलू का इस्तेमाल किया जा सकता है. आलू को जस का तस काटकर बगलों पर घिस सकते हैं या फिर आलू के रस (Potato Juice) को रूई की मदद से बगलों पर लगा सकते हैं. इससे बगलों से आ रही बदबू दूर होती है और ताजगी का एहसास भी मिलता है. इस रस को 10 से 15 मिनट ही बगलों पर लगाकर रखें.
त्वचा पर सोने सा सुनहरा निखार पाने के लिए लगा लीजिए दादी का सुझाया यह उबटन, चेहरा दमक उठेगा
टमाटर का रसआलू की तरह ही टमाटर का रस भी बगलों पर लगाया जा सकता है. इस रस को लगाने के लिए टमाटर लेकर कटोरी में उसका रस निचौड़ लें. इसमें रूई डुबाएं और अंडरआर्म्स में इस रस को 10 मिनट लगाकर रखने के बाद धोएं. बगलों से बदबू भी दूर होगी और अंडरआर्म साफ नजर आएंगे सो अलग.
लगाएं नारियल तेलस्किन केयर में नारियल तेल (Coconut Oil) को अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है. नारियल के तेल को उंगलियों में लेकर अंडरआर्म्स पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें. आप चाहे तो इसे रातभर भी अंडरआर्म्स पर लगाकर रख सकते हैं.
एलोवेरा दिखाता है असरएंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर एलोवेरा अंडरआर्म से बदबू फैलाने वाले बैक्टीरिया को हटा देता है. ऐसे में एलोवेरा जैल (Aloe Vera Gel) का इस्तेमाल अंडरआर्म्स पर बेझिझक किया जा सकता है. एलोवेरा जैल के अलावा एलोवेरा की ताजा पत्ती भी इस्तेमाल की जा सकती है. एक कटोरी में एलोवेरा का गूदा निकाल लें. इसे त्वचा पर आधा घंटा लगाकर रखने के बाद धो सकते हैं. स्किन पर कमाल का असर देखने को मिलता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं