Underarms Smell Remover: गर्मियां हो या फिर सर्दियां पसीना तो आता ही है. शरीर पर आने वाले पसीने को रोकने या उसकी महक को कम करने के लिए हम कई तरह के डियो, स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इन सबके बावजूद भी अंडरआर्मस से आने वाला पसीना और उसकी बदबू को नहीं रोक पाते. थोड़ी देर बाद अंडरआर्मस पर पसीना भी आता है और पसीने से होने वाली बदबू भी, जिस वजह से हम कई बार कॉन्शियस हो जाते हैं. कई बार हम ध्यान रखते हैं कि हम हाथों को न उठाएं, लेकिन हमेशा ऐसा करना पॉसिबल नही है. इस परेशानी से निपटने के लिए मार्केट में भी कई तरह के प्रोडक्टस मिलते हैं लेकिन ये भी कुछ समय तक ही असर कर पाते हैं. अगर आप भी इस तरह की परेशानी को फेस करते हैं तो आज हमारे पास आपके लिए है एक ऐसा घरेलु तरीका जो इसको पूरी तरह से सॉल्व कर सकता है.

आजकल हर तरीके की परेशानी फिर चाहे वो पिंपल्स हो, बालों को गिरना और झड़ना अमूमन लोग घरेलु तरीकों को ही अपनाते हैं. क्योंकि इनसे किसी तरह के साइड इफेक्ट होने का खतरा नहीं रहता है. तो आइए जानते हैं अंडरआर्मस की बदबू को दूर करने के घरेलु तरीके. हम आपको आज जो रेमेडि बताने वाले हैं उसे बनाने के लिए आपको जिन चीजों का इस्तेमाल करना है वो आपके किचन में बड़े ही आराम से मिल जाएंगी. इनको लगाने से अंडरआर्मस से आने वाली बदबू को कम किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं क्या है वो रेमेडि.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
यह भी पढ़ें: रोज रात को सोने से पहले नारियल तेल में मिलाकर फेस पर लगा लें ये चीज, 7 दिनों में गायब हो जाएंगी झुर्रियां
इस स्प्रे को बनाने के लिए आपको चाहिए फिटकरी, गुलाब जल और कोई भी एशेंसियल ऑयल. बस इन तीन चीजों से आपको होममेड अंडरआर्मस स्प्रे बनकर तैयार हो जाएगा. इसको बनाने के लिए आपके चाहिए करीब 2 चम्मच पिसी हुई फिटकरी. उसे एक बाउल में डालें. अब उसमें 3 कप गुलाब जल और कुछ बूंदे अपने मनपसंद एशेंसियल ऑयल की डाल लें. तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर के मिला दें. फिर इसको एक स्प्रे बॉटल में भरकर रख लें. सुबह नहाने के बाद और रात को सोने से पहले इसे लगाएं. इसका इस्तेमाल आप हर रोज करें आपको कुछ ही दिनो में अंतर देखने को मिल जाएगा.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं