विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2018

क्यों होती है माथे पर खुजली, यहां हैं कारण और बचाव के घरेलू उपाय

माथे पर खुजली की वजह से आप कई बार त्वचा पर न‍िशान कर देते हैं. तो चल‍िए जानते हैं क‍ि आख‍िर माथे पर खुजली के पीछे होते हैं क्या कारण, क्यां हैं इससे बचाव के घरेलू नुस्खे- 

Also Read in
क्यों होती है माथे पर खुजली, यहां हैं कारण और बचाव के घरेलू उपाय
iStock

क्या आपको माथे पर खुजली क‍ी श‍िकायत है? इसकी कई वजहें हो सकती हैं. कई बार यह कोई एलर्जी हो सकती है, तो कई बार यह नेचुरल इर‍िटेशन. माथे खुजली आमतौर पर अस्थाई होती है, लेकि‍न यह बहुत ही असहज कर देने वाली परेशानी दे सकता है. माथे पर खुजली की वजह से आप कई बार त्वचा पर न‍िशान कर देते हैं. तो चल‍िए जानते हैं क‍ि आख‍िर माथे पर खुजली के पीछे होते हैं क्या कारण, क्यां हैं इससे बचाव के घरेलू नुस्खे- 

माथे पर खुजली के कारण (Causes of itchy forehead)

1. हेड बैंड या हेड वीयर : कई बार हेलमेट, हैट, हेड बैंड और हेड वीयर माथे पर खुजली की वजह हो सकते हैं. इससे बचने के लि‍ए अपने हेलमेट, हैट, हेड बैंड और हेड वीयर को न‍ियमित साफ करें.

क्या वाकई एयर प्यूरीफायर लगाने से होता है फायदा?


2. एलर्जी: कई बार हमें पता भी नहीं होता और हम कि‍सी एलर्जी से जूझ रहे होते हैं. माथे पर खुजली कि‍सी एलर्जी की वजह से भी हो सकती है. यह मौसमी एलर्जी भी हो सकती है. इससे बचने के लि‍ए अपने चेहरे को न‍ियम‍ित रूप से साफ रखें और प्राकृत‍िक उत्पादों का इस्तेमाल करें.
   
3. गंदगी या ड्राई स्क‍िन:
कुछ लोग ज‍िनकी त्वचा बेहद ड्राई यानी रूखी होती है उन्हें माथे पर खुजली की श‍िकायत हो जाती है. ऐसे में खुजली के साथ-साथ मुंहासे भी हो सकते हैं. तो इससे बचने के लि‍ए त्वचा को माइश्चराइज रखें और ऑएंटमेंट लगा कर रखें.

3hs5ba6g

Photo Credit: iStock

- आप बेक‍िंग सोडा, आईस पैक, जेंटल सोप और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर माथे पर होने वाली खुजली से राहत पा सकते हैं. 
- इसके अलावा आप कुछ एंट‍िहिस्टेमाइन ओवर दी काउंटर चीजें भी ले सकते हैं. 
- माथे पर खुजली होने की स्थ‍ित‍ि में गर्म पानी से नहाने से बचें, सेंटेड लोशन का इस्तेमाल करें, गर्म से दूर रहें. 
- हार्श साबुन और शेंपू का इस्तेमाल न करें. ऐसी चीजों से दूर रहें ज‍िनसे आपको एलर्जी हो सकती है.
- सीधे धूप के संपर्क में आने से बचें.

डायबिटीज को दूर भगा देंगी ये 4 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां

कई बार प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले हारमोनल बदलावों के चलते भी यह समस्या हो जाती है. इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान कई बार चेहरे पर कील मुंहासे भी हो जाते हैं.

अगर इन बदलावों के बाद भी आपको आराम न आए तो डॉक्टर से सलाज जरूर लें.

और खबरों के लिए क्लिक करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Itchy Forehead, Itchy Skin, Home Remedies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com