Balo Ka Jhadna Rokne Ke Upay: बालों का झड़ना एक आम समस्या है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं. इसके लिए महंगे हेयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स की जरूरत नहीं, क्योंकि कुछ घरेलू उपाय भी बेहद प्रभावी साबित हो सकते हैं. खासकर, किचन में मौजूद तीन प्राकृतिक चीजें, मेथी, प्याज का रस और नारियल तेल. बालों की मजबूती बढ़ाने और झड़ने से रोकने में मदद कर सकती हैं. इनका नियमित उपयोग बालों की जड़ों को पोषण देता है, स्कैल्प को स्वस्थ रखता है और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता है. इस लेख में जानिए कि कैसे ये घरेलू नुस्खे बालों के झड़ने को कंट्रोल कर सकते हैं और लंबे, घने और मजबूत बालों के लिए रामबाण साबित हो सकते हैं.
बालों का झड़ना रोकने के कारगर घरेलू उपाय (Effective Home Remedies To Stop Hair Fall)
1. मेथी के बीज (Fenugreek Seeds)
मेथी के बीज बालों की जड़ों को मजबूत करने और बालों के झड़ने को रोकने में बेहद प्रभावी होते हैं. इसमें मौजूद प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं. मेथी के बीजों को रातभर भिगोकर सुबह पीसकर पेस्ट बना लें और इसे स्कैल्प पर लगाएं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यह भी पढ़ें: बार-बार पेशाब आना ही नहीं, ये 5 संकेत भी करते हैं डायबिटीज की और इशारा, क्या आप जानते हैं?
2. प्याज का रस (Onion Juice)
प्याज में सल्फर की भरपूर मात्रा होती है, जो बालों की जड़ों को पोषण देता है और हेयर फॉल को कम करता है. प्याज का रस निकालकर स्कैल्प पर लगाने से बालों की ग्रोथ तेज होती है और डैंड्रफ भी कम होता है.
3. नारियल का तेल (Coconut Oil)
नारियल का तेल बालों की नमी बनाए रखने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है. इसमें मौजूद लॉरिक एसिड बालों की जड़ों में गहराई तक जाकर पोषण देता है. इसे हल्का गर्म करके स्कैल्प पर मसाज करने से बालों की मजबूती बढ़ती है.
बालों का झड़ना रोकने के लिए किचन में मौजूद ये तीन चीजें बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं. नियमित रूप से इनका उपयोग करने से बालों की सेहत में सुधार होता है और हेयर फॉल की समस्या कम होती है.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं