मौसम बदल रहा है. तपती धूप के बाद अब आसमान में बादल छाए हुए हैं और बीच-बीच में बारिश हो रही है. इससे चिलचिलाती धूप से राहत तो मिल रही है, लेकिन बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. बारिश की वजह से बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बढ़ गया है. डायरिया और बुखार जैसी परेशानियां आम हो गई हैं. बुखार आने के बाद सबसे पहले लोग पेरासिटामोल ही लेते हैं. लेकिन कई बार इसे लेने के बाद भी बुखार नहीं उतरता. आज हम आपको बुखार से निजात पाने के कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप राहत पा सकते हैं. इन नेचुरल तरीकों से आप घर पर ही बुखार को उतार सकते हैं.
बुखार कम करने के घरेलू उपाय | Home Remedies To Reduce Fever
लहसुन
लहसुन अपने एंटीमाइक्रोबियल गुणों के लिए जाना जाता है. कच्चा लहसुन खाने या इसे सूप और रसम में मिलाकर पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है, जिससे बुखार कम हो सकता है.
तुलसी
तुलसी एक असरदार जड़ी-बूटी है जिसका इस्तेमाल अक्सर घरेलू नुस्खों में किया जाता है और ज्यादातर भारतीय घरों में यह आसानी से मिल जाती है. मुट्ठी भर तुलसी के पत्तों को एक चम्मच अदरक के साथ उबालें और इस मिश्रण को पिएं. तुलसी बुखार कम करने में मदद करती, क्योंकि इसमें एंटीबायोटिक गुण होते हैं.
नारियल पानी
बुखार होने पर शरीर में पानी की कमी को पूरा करना (रीहाइड्रेशन) बहुत जरूरी है. बुखार के दौरान शरीर से निकले इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने के लिए नारियल पानी बहुत अच्छा होता है. यह शरीर को आराम देता है और प्राकृतिक रूप से शरीर को ठंडा रखने में मदद कर सकता है.
एसेंशियल ऑयल
कुछ बूंद एसेंशियल ऑइल को किसी कैरियर ऑइल (जैसे नारियल या बादाम का तेल) में मिलाएं और इसे माथे, कनपटी और गर्दन के पिछले हिस्से पर लगाएं. इससे आपको दर्द में राहत मिलेगी.
एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर एसिडिक होता है. इस वजह से यह शरीर से गर्मी निकालने के लिए एक पॉपुलर ऑप्शन है. ठंडी सिकाई करने के लिए, एक कपड़े को एप्पल साइडर विनेगर और ठंडे पानी के मिक्सचर में भिगोएं, फिर इसे माथे और पेट पर रखें.
हर्बल चाय
कुछ जड़ी-बूटियों में एंटीपायरेटिक (बुखार कम करने वाले) गुण होते हैं. इसका एक लोकप्रिय उदाहरण अदरक की चाय है, जो पसीना ला सकती है और बुखार कम करने में मदद कर सकती है. एक और लोकप्रिय चाय कैमोमाइल चाय है, जो आराम देती है और सुकून का अहसास कराती है.
इसे भी पढ़ें: हर वक्त अकेले रहने का करता है मन? इन संकेतों को हल्के में न लें, बढ़ सकता है मानसिक तनाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं