विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2025

Fatty Liver से कैसे बचें? Dr. SK Sarin ने बताया फैटी लिवर से बचने का तरीका

Fatty Liver Cause in Hindi: फैटी लिवर की समस्या से खुद से बचाना है तो डॉक्टर एक के सरीन का बताया ये फॉर्मूला एक बार आप भी जान लीजिए.

Fatty Liver से कैसे बचें? Dr. SK Sarin ने बताया फैटी लिवर से बचने का तरीका
Fatty Liver: फैटी लिवर की समस्या के कैसे करें बचाव.

Fatty Liver: फैटी लिवर डिजीज आज के समय में एक ऐसी समस्या बन गई है जिससे अमूमन लोग जूझ रहे हैं. अमूमन ये ज्यादातर उन लोगों में देखा जाता है जिनका वजन ज्यादा होता है, या फिर जो लोग शराब का ज्यादा सेवन करते हैं. लेकिन अब ये समस्या उन लोगों में भी देखी जा रही है जिनका अल्कोहल से दूर-दूर तक कोई वास्ता नही है. इससे बचने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. लेकिन कई बार देखा गया है कि इन सब चीजों का ध्यान रखने के बाद भी लोग फैटी लिवर की चपेट में आ जाते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि खुद को इस बीमारी की चपेट में आने से कैसे बचा जाए. इस बारे में डॉक्टर एसके सरीन ने एक फॉर्मूला शेयर किया है जिसकी मदद से इस बीमारी से आप खुद को महफूज रख सकते हैं. 

फैटी लिवर से कैसे करें बचाव ( How to prevent fatty liver )

उन्होंने कहा कि लोगों को ये नहीं मालूम होता है कि उनका वजन कितना होना चाहिए. जिन लोगों को फैटी लिवर हैं उनमें से अंदाजन कुछ लोगों का वजन ज्यादा है. बाकी लोगों का जेनेरिक है. मतलब कि कई लोगों दरअसल कई लोगों की इसकी समस्या उनके बढ़े हुए वजन के कारण होती है. अब आपका वजन कितना होना चाहिए इसके लिए उन्होंने फॉर्मूला शेयर किया है. जिसकी मदद से आप पता लगा सकते हैं कि आपका वजन सही है या नही.

ये भी पढ़ें- डॉक्टर ने बताया 7 दिन तक सुबह खाली पेट चबा लें 2 हरी इलायची, फायदे जानकर उड़ जाएंगे होश

हाइट माइनस 100 ( Height-100), जैसे आपकी हाइट  160 सेमी उसमें से 100 कम कर दीजिए. वहीं महिलाओं के लिए हाइट माइनस 105 ( Height-105). 160 सेमी के आदमी का वजन 60 किलो और महिला का वजन 55 किलो.

लेकिन अगर पेरेंट्स को मदर, फादर, दादा, दादी, नाना, नानी किसी को भी डायबिटीज, कैंसर, ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, कोलेस्ट्रॉल है तो 5 किलो वजन और कम कर देना है. अगर आपका वजन इस हिसाब से है तो आप फैटी लिवर से लगभग बच सकते हैं. 

उन्होंने कहा कि इससे वजन जरा से भी ज्यादा नहीं होना चाहिए. अगर ऐसा हुआ तो इस समस्या होने के चांसेस बढ़ सकते हैं. 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fatty Liver Se Kaise Bache, Fatty Liver Cause In Hindi, Fatty Liver Stmptoms, Fatty Liver Treatment At Home, Fatty Liver Treatment Naturally
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com