विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2025

डॉक्टर ने बताया 7 दिन तक सुबह खाली पेट चबा लें 2 हरी इलायची, फायदे जानकर उड़ जाएंगे होश

Hari Elaichi Chabane ke Fayde: आपके किचन में रखी हुई छोटी सी इलायची हमारे शरीर की अनगिनत बीमारियों में फायदा करती है. यहां डॉक्टर से जानिए इसका सेवन कपरने का तरीका और फायदे.

डॉक्टर ने बताया 7 दिन तक सुबह खाली पेट चबा लें 2 हरी इलायची, फायदे जानकर उड़ जाएंगे होश
Hari Elaichi Chabane ke Fayde: सुबह खाएं 2 इलायची फिर देखें कमाल.

Hari Elaichi Chabane ke Fayde: आपके किचन में रखी हुई छोटी सी इलायची हमारे शरीर की अनगिनत बीमारियों में फायदा करती है. अमूमन लोग हरी इलायची का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए कई तरह की डिश में किया जाता है. फिर वो चाहे किसी तरह का मीठा बनाना हो या फिर कोई सब्जी की ग्रेवी या कुछ अलग सा आइटम बन रहा हो. इसकी महक और स्वाद हर चीज में एक अलग ही स्वाद और सुगंध जोड़ देता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके साथ ही यह आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. डॉक्टर विनोद शर्मा ने इस हरी इलायची का सेवन करने के फायदों के बारे में बताया है. 

ये भी पढ़ें- डॉक्टर ने बताया Blood Pressure High होने पर तुरंत करें ये काम, फौरन कंट्रोल में आएगा हाई बीपी

हरी इलायची चबाने के फायदे ( Hari Elaichi Chabane ke Fayde)

  • पेट में दर्द, गैस, जलन, खट्टी डकार आदि इन तरह की चीजों से राहत दिलाने में मदद करेगी. 
  • इसके अलावा जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है और सुबह उठकर पेट साफ नहीं होता है उनके लिए भी सुबह खाली पेट इलयाची का सेवन लाभदायी होता है.
  • जिन महिलाओं को ल्यूकोरिया की समस्या है उनके लिए 2 इलायची को चबाकर खाकर पानी पीने से आराम मिल जाएगा. 
  • वहीं अगर इसी इलायची को रात में सोने से पहले खाएंगे तो जिन लोगों को नींद ना आने की समस्या है उनकी ये परेशानी दूर हो जाएगी. इसके साथ ही ये हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी मदद करती है.
  • किसी के मुंह में छाले हैं तो इसको पीसकर इसके पाउडर को छालों में लगाने से आराम मिलेगा.
  • हिचकी को बंद करने में भी हरी इलायची का सेवन फायदेमंद हो सकता है. 
  • इसके साथ ही इसका सेवन हमारी स्किन और बालों के लिए भी बेहद लाभदायी होता है. ज्वाइंट पेन, वेट लॉस जैसी समस्याओं में भी हरी इलायची का सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है.

कैसे करें सेवन 

इसका सेवन करना बेहद आसान है. बस आपको सुबह उठकर 2 इलायची को लेना है और चबाकर इसको खाना है और फिर आपको पानी पी लेना है. लगातार इसका सेवन करने से इससे होने वाले फायदे आपको खुद बा खुद नजर आ जाएंगे. 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hari Elaichi Chabane Ke Fayde, Benefits Of Eating Cardamom Empty Stomach, Cardamom Benefits, Cardamom Benefits For Health, Cardamom Eatng Empty Stomach
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com