विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2021

Eye Care Tips: फोन या लैपटॉप के इस्तेमाल से आंखों में होने लगी है परेशानी, तो इन 6 तरीकों से दें आंखों को आराम

Eye Care Tips: आज ऑफिस का काम हो या शॉपिंग करना या फिर अपने किसी करीबी से चैटिंग करना सारा कुछ फोन या लैपटॉप के जरिए ही होता है. ऐसे में आंखों की नमी पर असर पड़ता है, जिससे आंखों पर स्ट्रेस बढ़ जाता है.

Eye Care Tips: फोन या लैपटॉप के इस्तेमाल से आंखों में होने लगी है परेशानी,  तो इन 6 तरीकों से दें आंखों को आराम
इन 6 तरीकों से दें आंखों को आराम.
  • आंख शरीर की सबसे सेंसिटिव अंग में से एक है.
  • लैपटॉप या फोन की हानिकारक किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है.
  • ये टिप्स आंखों को आराम दिला सकते हैं.

आंख शरीर की सबसे सेंसिटिव अंग में से एक है. जरा सा धूल या कोई चीज आंखों में पड़ जाए तो हम परेशान हो उठते है. ऐसे में आप समझ सकते होंगे कि अगर हम सारा दिन फोन, कंप्यूटर या लैपटॉप पर बैठे हुए है तो इसका हमारी आंखों पर क्या असर पड़ता होगा. आज ऑफिस का काम हो या शॉपिंग करना या फिर अपने किसी करीबी से चैटिंग करना सारा कुछ फोन या लैपटॉप के जरिए ही होता है. ऐसे में आंखों की नमी पर असर पड़ता है, जिससे आंखों पर स्ट्रेस बढ़ जाता है. जिस वजह से सिरदर्द आंखें लाल होना, आंखों में जलन होना जैसी समस्याएं होने लगती हैं. चुंकि आज के समय में बिना फोन या लैपटॉप के काम करना असंभव सा है लेकिन कुछ ऐसी-ऐसी छोटी-छोटी चीजें है, जिनका ध्यान अगर आप फोन या लैपटॉप चलाते हुए रखें तो आंखों की परेशान से राहत पा सकते हैं. तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में, जिन्हें फॉलो करने से आंखों को आराम मिल सकता है.

आंखों को आराम देंगे ये टिप्स:

 सैटिंग में बदलाव करें

आंखों की सुरक्षा के लिए अपने लैपटॉप या फोन के सैटिंग में बदलाव करें. अपने सिस्टम की ब्राइटनेस को न तो ज्यादा रखें और ना ही कम, क्योंकि दोनों ही हालात में आंखों पर दवाब पड़ता है. साथ ही अपने लैपटॉप का फोंट साइज भी ऐसा रखें ,जिसे आप आसानी से पढ़ पाए.

v1kdqnko

Photo Credit: iStock

पलकें झपकाए

अक्सर ऐसा होता है कि जब हम लैपटॉप या फोन का इस्तेमाल करते हैं तो एकटक उसे दिखते रहते हैं और पलकें झपकाना लगभग भूल जाते हैं. ऐसा करने से आंखों में स्ट्रेस बढ़ता है. सिस्टम पर काम करते समय पलकों को बार-बार झपकाएं,  इससे आंखों को आराम और सूखापन से छुटकारा मिलता है.

ब्रेक लें

लगातार कम्प्यूटर  या लैपटॉप पर बैठे न रहें. एक्सपर्ट के मुताबिक काम के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लें, ताकि आंखों को आराम मिल सके. कम्प्यूटर पर लगातार बैठने से न आंखों के अलावा कंधों, रीढ़, पीठ और गर्दन को भी नुकसान पहुंचाता है.

eye eye care eye allergy

Photo Credit: iStock

आई एक्सरसाइज करें 

हर बीस मिनट बाद कम्प्यूटर से नजरें हटा लें. किसी ऐसी चीज को देखें जो आपसे करीब 20 फीट की दूरी पर हो. या फिर दूर की किसी चीज को कुछ सेकेंड के लिए देखें. यह कुछ आई एक्सरसाइज हैं, जिससे आंखों की वॉलंटरी और इनवॉलंटरी मसल्स की एक्सराइज होती है

ठंडा पानी

घंटों तक स्क्रीन पर काम करने से आंखों में दर्द और जलन होने लगता है. ऐसे में बीच-बीच में आंखों पर ठंडे पानी की छींटे मारें. ऐसा करने से आंखों की जलन और स्‍ट्रेस कम होगा.

तुलसी और पुदीना 

पानी में कुछ पत्तियां  तुलसी और पुदीने की डालकर उसे फ्रिज में रख दें. कॉटन बॉल को इस पानी डीप करें और आंखों पर थोड़ी देर के लिए रखें. इससे आंखों में जलन, स्ट्रेस या दर्द से आराम मिल सकता है.

रोजाना बस 5 मिनट करें ये एक्सरसाइज, होंगे गजब के फायदे

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए

Benefits Of Bajra: बाजरा हार्ट को हेल्दी रखने के साथ ब्लड शुगर लेवल को भी करता है कंट्रोल, यहां जानें 5 जबरदस्त फायदे

Blood Thinners Foods: ब्लड क्लोटिंग से बचा सकते हैं ये फूड्स, ब्लड थिनर्स की तरह करते हैं काम

Home Remedies For Cough: खांसी से आराम दिला सकते हैं ये 5 घरेलू उपाय

Exercise For Waist Fat: कमर की चर्बी से छुटकारा दिला सकते हैं ये 5 आसान एक्सरसाइज

Millets And Buckwheat: अपनी डाइट में इन दो ग्लूटेन फ्री अनाजों को शामिल करने के बेहतरीन फायदेमंद

लेखक के बारे में
img
Rekha Yadav
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Protect Eyes From Mobile Screen, Protect Eyes From Computer Screen, How To Protect Eyes From Laptop, How To Reduce Eye Strain, Eye Strain Relief, Computer Eye Strain, Digital Eye Strain, How To Reduce Eye Pain, How To Cure Eye Strain, Home Remedies For Eye Strain, Dry Eye Home Remedy, Tips To Avoid Eye Strain, Tips To Protect Eyes From Mobile Screen, How To Protect Eyes From Mobile Screen App
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com