- डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल मैनेज करने के लिए खाएं ये चीजें.
- डायबिटीज रोगी आज से डाइट में शामिल करने ये चीजें.
- कंट्रोल में रहेगा डायबिटीज और ब्लड शुगर लेवल.
What To Eat In Diabetes: डायबिटीज में हेल्दी ब्लड शुगर लेवल (Healthy Blood Sugar Leve) बनाए रखने के लिए हेल्दी डाइट काफी असरदार तरीकों में से एक हो सकती है. हमारी कई ऐसी आदतें हैं जो हमें डायबिटीज का मरीज (Diabetics) बना देती हैं. खानपान से लेकर शारीरिक सक्रियता तक ब्लड शुगर लेवल को ऊपर-नीचे कर सकते हैं. डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को मैनेज (Manage Blood Sugar Levels) करने के लिए हमें हेल्दी डाइट लेने की जरूरत होती है. साथ खाने उन फूड्स की मात्रा बढ़ाने की जरूरत होती है जो हमारे शरीर में हेल्दी ब्लड शुगर को बढ़ावा दें. डायबिटीज रोगियों को क्या खाना चाहिए (What To Eat Diabetes Patient) जिससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सके. आप जिन फूड्स का सेवन करते हैं वह आपके ब्लड शुगर लेवल पर भी प्रभाव डालते हैं. डायबिटीज रोगियों को कुछ फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करने की जरूरत है. साथ ही कुछ फूड्स को डाइट से बाहर करना जरूरी होता है. कई लोग जानना चाहते हैं कि डायबिटीज में कौन सी सब्जी खानी चाहिए (Which Vegetables To Eat In Diabetes). यहां ऐसे फूड्स की लिस्ट दी गई हैं जिन्हें अपनी डायबिटीज डाइट (Diabetes Diet) में शामिल करने से फायदा हो सकता है.
ब्लड शुगर को मैनेज करने के लिए इन फूड्स को खाना शुरू करें | Food To Eat For Manage Blood Sugar Level
1. लहसुन (Garlic)
डायबिटीज में लहसुन का सेवन काफी लाभदायक माना जाता है. लहसुन का सेवन भारतीय सब्जियों में तो किया ही जाता है लेकिन कई लोग इसे कच्चा भी खाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक हो सकता है. लहसुन में इन्फ्लेमेशन कम करने, ब्लड शुगर कम करने और लो डेंसिटी लिप्रोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल यानी कि खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के गुण पाया जाता है. लहसुन ब्लड शुगर को मैनेज करने के लिए काफी असरदार हो सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Food To Eat In Diabates: लहसुन का सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है2. सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar)
सेब का सिरका भी हेल्दी ब्लड शुगर के लिए कारगर माना जाता है. सेब के सिरका आपको डायबिटीज जैसी बीमारी से छुटकारा दिलाने में काफी हद तक मदद कर सकता है. सेब का सिरका खाने से यह ब्लड शुगर लेवल और इंसुलिन लेवल को बड़ी तेजी से कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.
3. सालमन (Salmon)
डायबिटीज के खतरे से बचे रहने के लिए सालमन को काफी फायदेमंद माना जाता है. सालमन टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज से छुटकारा दिला सकता है. इतना ही नहीं इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड आपके हृदय स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक माना जाता है.
Manage Blood Sugar Leve: सालमन का सेवन भी डायबिटीज में फायदेमंद माना जाता है 4. ब्रोकली (Broccoli)
ब्रोकली में विटामिन सी और मैग्नीशियम की मात्रा पाई जाती है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकती है. अध्ययन में सामने आया है कि ब्रोकली इंसुलिन के लेवल को कम करता है और कोशिकाओं को हानिकारक फ्री रेडिकल डैमेज से भी बचाए रखने में मददगार हो सकती है.
5. दही (Curd)
दही का सेवन आमतौर पर लंच में या फिर डिनर में तो जरूर ही किया जाता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस खाद्य पदार्थ का सेवन करने से भी आप डायबिटीज के खतरे से बच सकते हैं. दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स हेल्दी ब्लड शुगर के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं बशर्ते दही फ्लेवर्ड न हो.
Food To Eat In Diabetes: डायबिटीज रोगी डाइट में दही को शामिल कर सकते हैं बशर्ते दही फ्लेवर्ड न हो.6. ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits)
डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल मैनेज करने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इन फ्रूट्स में पिस्ता, अखरोट, काजू, ब्राजील नट्स, बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स शामिल हैं. इन ड्राई फूड्स में ब्लड शुगर लेवल को कम करने का गुण पाया जाता है. इनका रोजाना सेवन संपूर्ण स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं