विज्ञापन

शावर से खारे पानी के दाग कैसे हटाएं? शावर के जिद्दी से जिद्दी दाग कैसे हटाएं, जान‍िए यहां

शावरहेड के छोटे छेदों में हार्ड वॉटर के मिनरल्स जमने से पानी का प्रेशर कम हो सकता है. बेकिंग सोडा की जगह साइट्रिक एसिड वाला क्लीनर लाइमस्केल हटाने में मदद कर सकता है. जानें इस्तेमाल का सही तरीका और जरूरी सावधानियां.

शावर से खारे पानी के दाग कैसे हटाएं? शावर के जिद्दी से जिद्दी दाग कैसे हटाएं, जान‍िए यहां
शॉवर साफ करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है
ndtv

नहाते समय शावर से पानी की धार पहले जैसी तेज नहीं आती या कुछ छेदों से पानी टेढ़ा-मेढ़ा निकलता है. इसकी एक वजह शावरहेड के छोटे-छोटे छेदों में जमा सफेद परत हो सकती है. दरअसल, हार्ड वॉटर यानी खारे पानी में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स धीरे-धीरे शावरहेड में जमने लगते हैं. इससे पानी के रास्ते आंशिक रूप से बंद हो सकते हैं. ऐसे में सफाई के लिए साइट्रिक एसिड एक विकल्प हो सकता है. हालांकि, इसका इस्तेमाल करने से पहले शावरहेड की कंपनी के निर्देश जरूर देख लें.

शावरहेड पर क्यों जम जाती है सफेद परत

जानकारी के अनुसार, जब हार्ड वॉटर की बूंदें शावरहेड पर रह जाती हैं और सूख जाती हैं तो पानी में मौजूद मिनरल्स सतह पर जमा होने लगते हैं. समय के साथ यह परत सख्त हो सकती है. यही वजह है कि शावर के छोटे छेद बंद होने लगते हैं और पानी की धार प्रभावित होती है. कई बार शावर से पानी अलग-अलग दिशाओं में निकलने लगता है.

साइट्रिक एसिड कैसे करेगा सफाई

साइट्रिक एसिड नींबू और दूसरे खट्टे फलों में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है. यह एक अम्लीय पदार्थ है जो कैल्शियम कार्बोनेट जैसे मिनरल जमाव को ढीला करने में मदद कर सकता है. इसी वजह से साइट्रिक एसिड वाले क्लीनर का इस्तेमाल कई बार जिद्दी लाइमस्केल हटाने के लिए किया जाता है. बेकिंग सोडा हल्का क्षारीय होता है इसलिए यह दुर्गंध हटााने और सामान्य सफाई में काम आ सकता है लेकिन कैल्शियम आधारिित सख्त परत पर इसका असर अलग होता है.

ये भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक केतली को वॉश कैसे करें? जानिए इलेक्ट्रिक केतली साफ करने का आसान तरीका

साइट्रिक एसिड से शावरहेड साफ करने का तरीका

जानकारी के अनुसार, सबसे पहले शावरहेड की कंपनी ने किस तरह के क्लीनर की सलाह दी है. कुछ चमकदार कोटिंग और मेटल फिनिश पर एसिड नुकसान पहुंचा सकता है. शावरहेड के मटेरियल के अनुकूल साइट्रिक एसिड क्लीनर लें और पैक पर लिखे निर्देश के अनुसार ही घोल तैयार करें. फिर, अगर शावरहेड खुल सकता है और कंपनी इसकीी अनुमति देती है तभी उसे घोल में भिगोएं. फिक्स शाावरहेड के लिए उत्पाद के निर्देश अपनाएं. तय समय के बाद मुलायम टूथब्रश या कपड़े से छेदों के आसपास जमा गंदगी हटाएं. नुकीली चीज या तार का इस्तेमाल न करें. इसके अलावा, सफाई के बाद साफ पानी से शावरहेड को अच्छीी तरह रिंस करें और फिर पानी चलाकर धार जांचें.

इन बातों का रखें ध्यान

इसके अलावा, साइट्रिक एसिड को ब्लीच या किसी दूसरे क्लीनर के साथ न मिलाएं. ज्यादा देर तक एसिड लगाने से कुछ सतहों की फिनिश खराब हो सकती है. अगर सफाई के बााद भी पानी का प्रेशर कम है, तो समस्या पाइप या पानी की सप्लााई में भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें- सर्दियों में कैसे करें तुलसी के पौधे की देखभाल? जानिए सर्दियों में तुलसी को हरा भरा कैसे रखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Clean Shower, How To Clean Shower And Jet Spray
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com