Contraceptive Jelly: यौन शिक्षा और सुरक्षित शारीरिक संबंधों की चर्चा के दौरान सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज के अलावा सबसे बड़ा सवाल प्रेग्नेंसी या अनचाहे गर्भ से जुड़ा होता है. साथ ही पीरियड्स के दौरान सुरक्षित यौन संबंध और गर्भधारण की संभावनाओं को लेकर भी महिला और पुरुष दोनों के मन में कई उलझनें होती हैं, क्योंकि इस मामले में पुरानी किताबें, बड़े-बुजर्गों की बातें और मेडिकल फैक्ट्स में कमोबेश कई फर्क देखने को मिलते हैं. आइए इस मामले में साइंटिफिक फैक्ट्स के आधार पर जवाब जानने की कोशिश करते हैं. साथ ही यह भी जानते हैं कि क्या सिर्फ एक जैल अनचाहे गर्भ से बचा सकता है.
यह भी पढ़ें: अगर आपके नाखूनों का आकार है चम्मच जैसा, तो इन बीमारियों का है संकेत, बिल्कुल न करें इग्नोर
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
क्या पीरियड्स के दौरान भी प्रेग्नेंट हो सकते हैं? (Can One Get Pregnant During Periods?)
सेक्सुअल हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर निधि झा ने एनडीटीवी के साथ बातचीत के दौरान पीरियड्स में भी प्रेग्नेंट होने की संभावना पर तथ्यात्मक जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पहले पीरियड्स के दौरान महिलाओं की इम्यूनिटी थोड़ी कम हो जाने की वजह से शारीरिक संबंधों से परहेज को ही अच्छा माना जाता था. हालांकि, बाद में साइंस की तरक्की और सेक्स एजुकेशन के कारण इस दौरान सुरक्षा और स्वच्छता का ध्यान रखते हुए यौन संबंध बनाना पार्टनर्स की पर्सनल च्वॉइस पर निर्भर है. उन्होंने कहा कि पीरियड्स में भी प्रेगनेंट हो सकते हैं. हालांकि, इसकी संभावना बहुत कम होती है, लेकिन जीरो नहीं होती.
पीरियड्स में भी कॉन्ट्रासेप्टिव का पूरा ध्यान रखें (Use Contraceptives Even During Periods)
डॉक्टर निधि झा ने कहा कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं के रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स में कई तरह के बदलाव होते हैं. उस दौरान सारे हाॉर्मोन्स बेस लाइन पर होते हैं. बच्चेदानी की परत यानी एंडोमेट्रियम निकल रही होती है. इसलिए गर्भधारण के लिए बेस नहीं बन पा रहा होता है. महिलाओं की शारीरिक परिस्थितियों के चलते माना जाता है कि पीरियड्स के दौरान प्रेग्नेंट होने के चांस बहुत कम हैं, लेकिन अगर आप बच्चा नहीं चाहते हैं तो बिल्कुल सावधान रहें और पीरियड्स के दौरान भी शारीरिक संबंध बनाते वक्त प्रोटेक्शन और कंट्रासेप्टिव्स का पूरा ध्यान रखें.
यह भी पढ़ें: अच्छा लगता है कीवी खाना, तो नुकसान जान आज से छोड़ देंगे, इन 7 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए कीवी
सिर्फ एक जैल कैसे अनचाहे गर्भ से बचा सकता है? (How Can Gel Prevent Unwanted Pregnancy?)
डॉक्टर निधि झा ने आगे कहा कि पीरियड्स के दौरान ही नहीं बल्कि नॉर्मल दिनों में भी अनचाहे गर्भ से बचने के लिए शारीरिक संबंधों के दौरान पुरुष पार्टनर को कंडोम का इस्तेमाल अनिवार्य तौर पर करना चाहिए. अगर कंडोम के बावजूद किसी और मदद की जरूरत महसूस होती हो तो अनवांटेड प्रेगनेंसी को रोकने के लिए महिला पार्टनर स्पर्मिसाइडल यानी कंट्रासेप्टिव जैली का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. सिर्फ एक यह जैली महिलाओं को अनचाहे गर्भ से बचा सकती है. उन्हें दोहरी सुरक्षा दे सकती है.
कैसे काम करती है स्पर्मिसाइडल यानी कंट्रासेप्टिव जैली? (How Does Spermicidal Or Contraceptive Jelly Work?)
सेक्सुअल हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर निधि झा ने बताया कि स्पर्मिसाइडल यानी कंट्रासेप्टिव जैली नॉन-ऑक्सीनोल नाइन के नाम से मिलती है. यह स्पर्म को मारने का काम करती है. कुछ बैक्टीरिया या वायरस जो स्पर्म के साथ होते हैं उन्हें भी खत्म करती है. यह अनचाहे गर्भ को पूरी तरह रोकती है और साथ ही कई तरह की एसटीडी से भी बचाती है. डॉक्टर निधि झा ने कहा कि यौन संबंध बनाने से पहले महिलाएं किसी भी ल्यूब्रिकेंट की तरह इसका आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं. उन्होंने कहा कि कंडोम के लीक होने या फटने की सूरत में तो इस जैली की उपयोगिता काफी बढ़ जाती है. यह काफी कारगर भी होती है.
यह भी पढ़ें: डायबिटीज रोगियों के लिए वरदान है सुबह खाली पेट इस चीज का पानी, ब्लड शुगर लेवल पर आपका काबू
यहां देखें एक्सपर्ट के साथ पूरी बातचीत:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं