Health Benefits of Carrot And Beetroot: आजकल की तेज़-रफ्तार जिंदगी में हम अपने खानपान पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते. हालांकि, हमें यह समझना ज़रूरी है कि हमारी सेहत का सीधा संबंध हमारे आहार से है. खासकर, आंखों की सेहत को लेकर कई ऐसी बातें प्रचलित हैं, जो अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनती हैं. ऐसी ही एक प्रसिद्ध राय है कि गाजर और चुकंदर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है. क्या यह सच है? इस लेख में हम इसी सवाल का के बारे में जानेंगे कि क्या गाजर और चुकंदर सच में हमारी आंखों के लिए फायदेमंद हैं.
आंखों के लिए गाजर और चुकंदर के फायदे (Eyesight Benefits Of Carrot and Beetroot)
चुकंदर और गाजर के फायदे:
चुकंदर और गाजर दोनों का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है. इन्हें आमतौर पर सलाद और जूस के रूप में इस्तेमाल में लाया जाता है और यह वजन कम करने के लिए भी मददगार होते हैं, क्योंकि दोनों ही विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं. एक कप गाजर और चुकंदर का जूस बहुत कम कैलोरी वाला होता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: डार्क सर्कल हटाने के लिए 3 कारगर घरेलू उपाय, महंगे प्रोडक्ट्स नहीं बस ये चीज लगाएं
अगर सुबह के समय चुकंदर या गाजर का जूस पिया जाए, तो यह हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है. जहां एक ओर गाजर में चुकंदर के मुकाबले अधिक पानी और अन्य विटामिन होते हैं, वहीं चुकंदर में प्रोटीन, आयरन, ऊर्जा, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फोलेट की भरपूर मात्रा होती है.
क्या गाजर और चुकंदर खाने से वाकई आंखों की रोशनी बढ़ती है?
गाजर में विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. विटामिन ए आंखों में रोशनी के लिए जिम्मेदार रेटिना में एक बड़ी भूमिका निभाता है. यही कारण है कि गाजर को आंखों की सेहत के लिए आइडियल फूड माना जाता है. हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि केवल गाजर खाना ही आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए पर्याप्त नहीं है. इसके लिए एक बैलेंस डाइट और हेल्दी लाइफ स्टाइल की भी जरूरत होती है.
चुकंदर और आंखों की सेहत:
चुकंदर में भी कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. चुकंदर में बीटाइन, एंटीऑक्सीडेंट्स और फोलिक एसिड जैसे तत्व होते हैं, जो आंखों की कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं. यह आंखों के आसपास के टिशूस को भी मजबूत करता है और उनकी काम करने की क्षमता को बेहतर बनाता है.
यह भी पढ़ें: इस चीज में होता है दूध से 5 गुना ज्यादा कैल्शियम? दूध पीना पसंद नहीं, तो इस बीज को खाना शुरू करें
गाजर और चुकंदर दोनों ही आंखों की सेहत के लिए लाभकारी हो सकते हैं, लेकिन आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए केवल इनका सेवन करना पर्याप्त नहीं है. आंखों की सेहत को बनाए रखने के लिए एक संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, और नियमित आंखों की एक्सरसाइज की भी जरूरत होती है. इसलिए, गाजर और चुकंदर के साथ-साथ दूसरी हेल्दी चीजें अपनी डाइट में शामिल करें और अच्छी लाइफस्टाइल को अपनाएं.
क्या हस्तमैथुन करने से कमजोरी आती है? Masturbate करना सही है या गलत, डॉक्टर से समझिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं