How Can I Make My Child's Brain Sharp? योग ना केवल हमारे शरीर को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है, यह मेंटल हेल्थ (Mental health) के लिए भी काफी उपयोगी है. अगर आप अपने लाइफस्टाइल में योग को शामिल कर लें तो दिमाग की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं. बच्चों के लिए भी योग कई तरह से फायदेमंद है. अगर आप अपने बच्चे के दिमाग को कंप्यूटर की तरह तेज बनाना चाहते हैं तो योग (Yoga) को उनकी लाइफस्टाइल में शामिल कराएं. हम यहां 3 ऐसे योगासनों की जानकारी दे रहे हैं, जो बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.
दिमाग को तेज कैसे करें पढ़ाई में? बच्चों के ब्रेन को शार्प करने वाले योग | Yoga For Kids Brain | Tips to sharpen your kids brain
ताड़ासन
ताड़ासन को ट्री पोज भी कहते हैं. इसके अभ्यास से एकाग्रता बढ़ती है और शरीर में संतुलन आता है. इसे करने के लिए आप मैट पर सीधा खड़े हो जाएं और फिर दोनों हाथों को ऊपर उठाकर शरीर को स्ट्रेच करें. अब गहरी सांस लें और पेट की मांसपेशियों को अंदर की तरफ स्ट्रेच कर रखें. कुछ देर होल्ड करें और फिर हाथ को नीचे कर लें. इसे भी पढ़ें : कमर तक लटकती 'नागिन' जैसी मोटी हो जाएगी चोटी, हफ्ते में बस दो बार मिक्स कर के लगाएं ये दो तेल
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सुखासन
बच्चा अगर बेचैन और परेशान रहता है तो उसे सुखासन जरूर कराएं. यह मन को शांत करने और मेमोरी बढ़ाने में मदद करता है. इसे करने के लिए मैट पर पैरों को मोड़ कर बैठ जाएं. कमर गर्दन सीधी रखें और तनकर बैठ जाएं. अपने हाथों को घुटने पर रखें और आकाश की तरह मुंह उठाकर आंख बंद कर गहरी सांस लें और छोड़ें. फिर रिलैक्स हो जाएं. इसे भी पढ़ें : हर किसी से उम्मीदें लगा बैठते हैं आप, तो जानें दूसरों से या रिश्तों में एक्सपेक्टेशन्स कैसे कम करें | How to stop expecting from others
बालासन
बालासन भी मेंटल डेवलपमेंट के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसे करने के लिए वज्रासन में बैठ जाएं और आगे की तरफ झुकें. दोनों हाथों को एडि़यों के पास रखें और कुछ देर इस पोजीशन में रहें. फिर सामान्य पोजीशन में आ जाएं. इस तरह अगर आपका बच्चा रोज योग करेगा तो उसका स्ट्रेस एंजाइटी दूर होने के साथ साथ वह शांत, खुश और रिलैक्स रहेगा. इस तरह उसका दिमाग बेहतर काम करेगा और चीजों को याद रखने में भी उसे मदद मिलेगी.
How can I remove tan from my face quickly | Sun Tanning को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर | Watch Video-
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं