विज्ञापन

बच्चे की आंख में गलती से Feviquick चला जाए तो क्या करें? डॉक्टर ने बताया तुरंत उठाएं ये कदम

अगर बच्चे की आंख में गलती से Feviquick या सुपर ग्लू चला जाए तो घबराएं नहीं. जानें डॉक्टर दीपिका गर्ग के मुताबिक क्या करें और क्या बिल्कुल न करें.

बच्चे की आंख में गलती से Feviquick चला जाए तो क्या करें? डॉक्टर ने बताया तुरंत उठाएं ये कदम
बच्चे के आंखों में चला जाए फेवीक्विक तो क्या करें?
NDTV

खेलते-खेलते बच्चे कई बार ऐसी चीजें उठा लेते हैं जो उनकी आंखों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं. अगर गलती से आंख में फेवीक्विक या फेविकोल जैसा ग्लू चला जाए तो जल्दबाजी में किया गया एक गलत कदम नुकसान बढ़ा सकता है. डॉक्टर दीपिका गर्ग ने बताया है कि ऐसी स्थिति में सबसे पहले क्या करना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए.

हाल में डॉक्टर दीपिका गर्ग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया और पेरेंट्स को चेताया है. उन्होंने बताया कि अगर आंखों में फेविक्विक चला जाए तो क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए.

यहां देखें डॉक्‍टर का वीड‍ियो- 

डॉक्टर गर्ग ने बताया कि फेविक्विक में Cyanoacrylate होता है, जो एक केमिकल है. इससे आईलिड या आईलैशेज आपस में चिपक जाते हैं. इसके आंखों में तेज जलन हो सकती है, आंख लाल हो सकती है, पानी आ सकता है और कॉर्निया पर खरोंच भी आ सकती है. ऐसे में ये एक मेडिकस इमरजेंसी की स्थिति है. डॉक्टर कहती हैं कि इस स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि शांत दिमाग से इससे निपटे.

आंख में फेवीक्विक चल जाए तो क्या न करें?

डॉक्टर ने एनडीटीवी को बताया कि अगर आंखों में फेवीक्विक चला जाता है तो इसे खींच कर निकालने की भूल न करें.

  • इससे आंखों को नुकसान पहुंच सकता है.
  • आईलैसेस निकल सकती है या आंख के अंदरूनी हिस्से में चोट आ सकती है.
  • इसके अलावा आंखों को रगड़ें नहीं, इससे ग्लू और भी नुकसान पहुंचा सकता है. रगड़ने से जमा हुआ गोंद आपके कॉर्निया पर खरोंच डाल सकता है.
  • आंख में कभी भी एसीटोन, नेल पॉलिश रिमूवर या पेंट थिनर न डालें. इन केमिकल्स से आंखों को नुकसान हो सकता है.

तुरंत ये कदम उठाएं

  • सबसे पहले जिस आंख में फेवीक्विक गई है उसे रनिंग वॉटर के नीचे यानी नल के पानी के नीचे 20 मिनट तक धोएं.
  • इससे ग्लू को छोटे कण निकल जाएंगे.
  • अब किसी आंख के डॉक्टर को दिखाएं या अस्पताल के इमरजेंसी में जाएं.
  • वहां आखों को सलाइन वाटर से पोंछ कर फिर ग्लू का आंख से निकाला जाएगा. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Feviquick In Eye Treatment, Feviquick In Eye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com