Corona Cases: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर 4 जून, 2025 रात 8 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल COVID के मामले बढ़कर 4,866 हो गए हैं, जिनमें एक दिन में दर्ज किए गए 564 नए मामले शामिल हैं, वहीं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoH&FW) के आंकड़ों से पता चलता है कि सात लोगों की जान चली गई है, ऐसे में आइए जानते हैं, डॉक्टर संदीप नायर से कोरोना से होने वाली मौतों के बारे में..
कोविड से होने वाली मौत का सच क्या है?
डॉक्टर संदीप नायर ने बताया कि अभी भी 90% मरीजों में कोरोना के सिवियर फॉर्म में देखने को नहीं मिल रहे हैं ये मॉडरेट है, ऐसे में सबसे पहले प्रश्न उठता है कि मौत की खबर में कितनी सच्चाई है?
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस बारे में डॉक्टर ने बताया, कुछ लोगों की जान गई है, लेकिन रिकवर होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है. उन्होंने आगे बताया कि जो कई डेथ हुई है, वह कोरोना के अलावा किसी अन्य बीमारी के मरीज थे. महाराष्ट्र में एक मरीज को कोरोना था, लेकिन वह कैंसर से पीड़ित भी था. ऐसे में जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है और इम्यूनिटी कम है, तो उन्हें ज्यादा खतरा होता है. डॉक्टर ने आगे बताया कि हम रोज- सुबह शाम मरीजों को देख रहे हैं और उनमें से ज्यादातर ठीक हो रहे हैं.
कोविड का सिवियर फॉर्म क्या है? कैसे होते हैं लक्षण?
कोविड का सिवियर फॉर्म के बारे में डॉक्टर ने बताया, हल्का बुखार, खांसी और जुकाम को कोविड का माइल्ड सिम्टम कहा जाता है, लेकिन जब ये बढ़ जाता है और मरीज तो तेज फीवर आता है, इसी के साथ ऑक्सीजन लेवल नीचे गिरने लगता है, तो उसे हम सिवियर फॉर्म कहेंगे.
उन्होंने कहा, जब पिछली बार कोविड की लहर आई थी, उस समय भी लोगों का ऑक्सीजन लेवल नीचे गिर गया था, जिसके लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत पड़ी थी.
पिछले बार हमने ऑक्सीजन सेंचुरियन को 93 प्रतिशत का कटऑफ रखा था, जिसका मतलब ये था कि अगर कोई मरीज 93 प्रतिशत से कम है, तो वह मरीज सिवियर होने वाला है. ऐसे में ऑक्सीजन के आधार पर ही चेक किया जा सकता था कि मरीज की स्थिति कितनी गंभीर है.
Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं