Yoga Poses for High Blood Pressure: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) एक आम स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है. लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, इंबैलेंस डाइट और रूटीन इसके प्रमुख कारण हैं. यह स्थिति न केवल हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा बढ़ाती है, बल्कि किडनी और ब्रेन को भी नुकसान पहुंचा सकती है. हालांकि, इस समस्या से निपटने के लिए योगासन एक अच्छा विकल्प है. योगासन हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में प्रभावी साबित हो सकता है. यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति प्रदान कर तनाव को कम करता है. हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताएंगे, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार हैं.
हाई ब्लड प्रेशर में मददगार योग आसन (Yoga Postures Helpful In High Blood Pressure)
1. ताड़ासन
'ताड़ासन' के नियमित अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ मिलते हैं. हाई ब्लड प्रेशर में ‘ताड़ासन' ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और तनाव को कम करता है. यह बॉडी पॉश्चर को सुधारता है, जिससे ब्लड प्रेशर स्थिर रहता है. इसके अलावा, ‘अर्धचक्रासन' को सीधे खड़े होकर करना होता है. यह आसन फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है और तनाव को कम करता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक है.
यह भी पढ़ें: सभी ड्राई फ्रूट फेल हैं इस छोटे से मेवे के आगे, दिखने में कैप्सूल जैसा, कीमत सबसे ज्यादा, फायदे अनेक
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. पदोत्तानासन
साथ ही, ‘प्रसारिता पदोत्तानासन' आसन दिमाग को शांत करता है, तनाव कम करता है और ब्लड सर्कुलेशन को संतुलित करता है. हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को इस आसन को हल्के ढंग से करना होता है और इसे करते समय वह सिर को ज्यादा नीचे न करें. यह आसन हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसके अलावा, ‘कटिचक्रासन' आसन रीढ़ को लचीलापन देता है, जो तनाव को कम करता है. साथ ही, ब्लड प्रेशर को स्थिर रखने में मदद करता है. इस आसन को धीरे-धीरे करें और ज्यादा जोर न लगाएं.
3. त्रिकोणासन
इतना ही नहीं, ‘त्रिकोणासन' आसन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है. जबकि ‘भद्रासन' आसन दिमाग को शांत करता है, तनाव और चिंता को कम करता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक है.
यह भी पढ़ें: डायबिटीज में रामबाण है ये फल और इसके पत्ते, ब्लड शुगर लेवल रखता है कंट्रोल, शुगर रोगी जरूर खाएं
4. अर्धहलासन
अर्धहलासन आसन ब्लड सर्कुलेशन को संतुलित करता है. इसे करने से तनाव कम होता है और यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है. वहीं, ‘शवासन' तनाव और चिंता को कम करता है, दिमाग को शांत करता है और ब्लड प्रेशर को स्थिर रखने में प्रभावी है. हालांकि, इन योगासनों को नियमित रूप से किया जा सकता है. लेकिन, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को योग शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. खासकर, उस समय जब वे दवाएं ले रहे हों.
Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं