विज्ञापन

डिजिटल हेल्थ की ओर बड़ा कदम, आरोग्य सेतु 2.0 के साथ बदल जाएगा इलाज का तरीका, 29 जून को होगा लांच

आरोग्य सेतु को लॉन्च करने का उद्देश्य देश में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक आसान, तेज और आपस में जुड़ा बनाना है. आरोग्य सेतु 2.0 अब केवल कोविड ऐप नहीं रहेगा बल्कि एक ऑल-इन-वन डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म बनेगा

डिजिटल हेल्थ की ओर बड़ा कदम, आरोग्य सेतु 2.0 के साथ बदल जाएगा इलाज का तरीका, 29 जून को होगा लांच
29 जून को लॉन्च होगा आरोग्य सेतु 2.0. ( Image. NDTV)

नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए अब सरकार एक नया कदम उठाने जा रही है. बता दें कि 29 जून को आरोग्य सेतु 2.0 लॉन्ट होने जा रहा है. जिसके द्वारा सरकार कई नई डिजिटल हेल्थ सेवाओं की शुरूआत करेगी. इसकी शुरूआत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा की जाएगी. जिसमें नई डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की मदद से लोगों के इलाज को आसान बनाया जाएगा. 

क्या है इसका उद्देश्य

बता दें कि आरोग्य सेतु को लॉन्च करने का उद्देश्य देश में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक आसान, तेज और आपस में जुड़ा बनाना है. आरोग्य सेतु 2.0 अब केवल कोविड ऐप नहीं रहेगा बल्कि एक ऑल-इन-वन डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म बनेगा

लॉन्च होने वाली प्रमुख सेवाएं

  • आरोग्य सेतु 2.0 लॉन्च होगा, जो एक नया पर्सनल हेल्थ रिकॉर्ड (PHR) ऐप होगा.
  • इस ऐप से लोग ABHA हेल्थ आईडी बना सकेंगे.
  • अपने डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड देख और साझा कर सकेंगे.
  • AI आधारित हेल्थ रिपोर्ट और सुझाव पा सकेंगे.
  • अस्पताल में Scan & Register और Scan & Pay की सुविधा का उपयोग कर सकेंगे.
  • दवा लेने की याद दिलाने वाला रिमाइंडर मिलेगा.
  • पूरे परिवार के स्वास्थ्य रिकॉर्ड एक जगह संभाल सकेंगे.
  • ऐप में नजदीकी अस्पताल, डॉक्टर, एम्बुलेंस, ब्लड बैंक और जन औषधि केंद्र की जानकारी भी मिलेगी.
  • आयुष्मान ऐप का नया संस्करण भी लॉन्च होगा, जिससे पात्रता जांच, आयुष्मान कार्ड, इलाज का रिकॉर्ड, अस्पताल खोजने और शिकायत दर्ज करने जैसी सुविधाएं मिलेंगी.
  • आयुष्मान सारथी नाम का व्हाट्सएप चैटबॉट शुरू होगा, जिससे लोग PM-JAY योजना की जानकारी और सेवाएं आसानी से प्राप्त कर सकेंगे.
  • National Health Claims Exchange (NHCX) शुरू किया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य बीमा क्लेम का निपटारा तेज और आसान होगा.
  • e-Sushrut Clinic लॉन्च होगा, जिससे अस्पताल और क्लीनिक मरीजों का डिजिटल रिकॉर्ड रख सकेंगे और इलाज की प्रक्रिया आसान होगी.
  • Drug Registry शुरू होगी, जिससे दवाओं की जानकारी पूरे देश में एक समान तरीके से दर्ज की जा सकेगी.
  • Common LOINC Codes for India  और Bharat Health Terminology Service भी लॉन्च होंगे, जिससे लैब रिपोर्ट और स्वास्थ्य संबंधी डेटा पूरे देश में एक समान मानकों के अनुसार साझा किया जा सकेगा.

सरकार का कहना है कि इन पहलों से डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ, किफायती, पारदर्शी और बेहतर बनेंगी तथा देश का डिजिटल हेल्थ नेटवर्क और मजबूत होगा.

ये भी पढ़ें: क्या ‘गूगल मच्छर गैंग' डेंगू फैलाने वाले मच्छरों को कम कर पाएगी? जानिए इस तकनीक और इसकी चुनौतियों को

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Health, Arogya Setu App, Arogya Setu Mobile Application
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com