Benefits of Sweet Potatoes: शकरकंद का स्वाद जितना बढ़िया होता है उतना ही हमारी हेल्थ (Healthy Diet) के लिए भी ये लाभकारी है. ठंड के मौसम में शकरकंद खाने से कई सारे फायदे होते हैं. शकरकंद यानी कि स्वीट पोटैटो (Sweet Potatoes) में मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इस फल में विटामिन ए और विटामिन सी की काफी मात्रा होती है. स्वीट पोटेटो के नाम में भले स्वीट हो लेकिन ये शुगर (Diabetes) के मरीजों के लिए बेहतरीन फल माना जाता है. आज हम आपको शकरकंद (Sweet Potato) के ऐसे ही कई फायदे बता रहे हैं लेकिन इस फल के कुछ नुकसान भी हैं इस बारे में भी जान लेते हैं.
शकरकंद खाने के फायदे और नुकसान (Benefits of Sweet Potatoes And Its Side Effects)
1. शरीर को रखता है गर्म
सर्दियों में कंद-मूल बहुत ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं, क्योंकि इनके सेवन से शरीर को गर्मी मिलती है. शकरकंद में कैरोटीनॉयड जैसे, बीटा-कैरोटीन मिलते हैं, वहीं इसमें विटामिन ए भी होता है. ऐसे में ये फल सर्दियों में ठंडी हवाओं और मौसम से साइड इफेक्ट से आपको बचाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. स्किन के लिए फायदेमंद
शकरकंद हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही हमारी त्वचा का भी ख्याल रखता है. इसमें भरपूर कॉपर, आयरन, फोलेट, मैग्नीशियम, कई सारे विटामिन मिलते हैं, ऐसे में ये आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है. स्किन के लिए ये बेहद फायदेमंद है, शकरकंद खाने से इसमें मिलने वाला विटामिन सी त्वचा में कोलाजिन का निर्माण करता है जिससे चेहरे पर झुर्रियां नहीं आती और स्किन हेल्दी और ग्लोइंग दिखती है.
3. वजन कम करने में मददगार
इसके सेवन से मोटापा के साथ ही साथ डायबिटीज, दिल की बीमारियों और मृत्युकारक जोखिम कम होते हैं. इसके सेवन से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और शरीर का वजन कम करने में भी ये मददगार होता है.
4. इम्यूनिटी होती है स्ट्रांग
स्वीट पोटैटो में अच्छी खासी मात्रा में आयरन होता है. शरीर में आयरन की कमी हो जाए तो शरीर कमजोर होने लगता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर पड़ने लगती है और रक्त कोशिकाओं का निर्माण भी ठीक से नहीं हो पाता. शकरकंद नियमित खाते हैं तो आयरन की कमी को दूर करने में ये मदद करता है और इम्यूनिटी मजबूत करता है.
5. किडनी के लिए फायदेमंद
शकरकंद पोटेशियम का एक बेहतरीन सोर्स होता है. यह नर्वस सिस्टम की सक्रियता को सही बनाए रखने के लिए बड़ा ही जरूरी है. इसके साथ ही शकरकंद के सेवन करने से ये किडनी को भी स्वस्थ रखता है.
6. हड्डियां होती हैं मजबूत
शकरकंद में अच्छी खासी मात्रा में विटामिन डी भी होता है. इससे हड्डियां मजबूत बनती है. साथ ही दांतों को भी ये मजबूत बनाता है.
7. शुगर रहता है नियंत्रित
अगर आप शुगर के मरीज हैं तो आप शकरकंद खा सकते हैं, इससे ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है. इसकी मिठास आपके सेहत को खराब नहीं करती बल्कि और बेहतर बनाती है.
शकरकंद के नुकसान (Side Effects of Sweet Potatoes)
- आपको किडनी स्टोन है तो शकरकंद से परहेज करें. इस फल में ऑक्सलेट होता है, ये एक प्रकार का कार्बनिक अम्ल है, जिससे किडनी स्टोन में परेशानी बढ़ सकती है.
- अगर आप शकरकंद बहुत अधिक खाते हैं तो आपको एलर्जी भी हो सकती है. शकरकंद एक मेनिटोल युक्त पदार्थ है, जिससे कुछ लोगों में एलर्जी की समस्या हो जाती है.
- शकरकंद में मिलने वाला मेनिटोल जो एक तरह का कार्बोहाइड्रेट होता है, इससे पेट की समस्या उत्पन्न हो सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं