विज्ञापन

हरियाणा: 1985 में बने ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर पर कब्जे की लड़ाई, हंगामा और धक्का-मुक्की में एक गंभीर घायल

हरियाणा में फरीदाबाद के ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर में ट्रस्ट कब्जे को लेकर दो गुटों में हिंसक झगड़ा हो गया. मंदिर परिसर में धक्का-मुक्की हुई जिसमें एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई. 

हरियाणा: 1985 में बने ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर पर कब्जे की लड़ाई, हंगामा और धक्का-मुक्की में एक गंभीर घायल
हरियाणा में फरीदाबाद के ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर में ट्रस्ट कब्जे को लेकर दो गुटों में हिंसक झगड़ा हो गया

Haryana News: हरियाणा में फरीदाबाद के सेक्टर-15 में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर इन दिनों श्रद्धा की जगह विवादों का केंद्र बन गया है. 1985 में पूर्व राष्ट्रपति आर वेंकटरामन द्वारा शिलान्यास किया गया यह ऐतिहासिक मंदिर अब प्रबंधन और ट्रस्ट नियंत्रण को लेकर दो गुटों के बीच तीखी जंग का मैदान बन चुका है. जहां पहले भक्त शांतिपूर्वक दर्शन करते थे वहीं अब मंदिर परिसर में हंगामा और धक्का-मुक्की देखने को मिल रही है.

मंदिर परिसर में बवाल 

ताजा घटना में मंदिर के अंदर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. जमकर धक्का-मुक्की हुई और हंगामा इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं. आसपास के लोग भी इस झगड़े से हतप्रभ नजर आए. मंदिर की दीवारें अब शांति की जगह तनाव का गवाह बन रही हैं.

रातोंरात नए ट्रस्ट गठन से शुरू हुआ पूरा विवाद

विवाद की जड़ एक नए ट्रस्ट के गठन में बताई जा रही है. दोनों पक्षों का आरोप है कि बिना किसी सूचना के नया ट्रस्ट बना दिया गया. इस मुद्दे पर 2024 में दोनों गुट कोर्ट चले गए. कोर्ट ने नए ट्रस्ट को निरस्त करने का आदेश दिया लेकिन इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई. आदेश आने के तुरंत बाद मंदिर के बाहर कब्जे को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए.

कोर्ट आदेश के बावजूद मंदिर के बाहर झगड़ा

कोर्ट के साफ आदेश के बाद भी कब्जे की लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही. एक पक्ष पुराने ट्रस्ट का दावा कर रहा है तो दूसरा पक्ष नए ट्रस्ट को वैध बताने की कोशिश में लगा है. इस वजह से मंदिर के बाहर ही झगड़ा शुरू हो गया जो बाद में परिसर तक फैल गया. स्थानीय प्रशासन अब इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है और शांति बनाए रखने की कोशिश कर रहा है.

भक्तों में फैला मायूसी का माहौल

मंदिर के नियमित भक्त इस घटनाक्रम से बेहद निराश हैं. जहां एक तरफ श्रद्धालु शांतिपूर्ण दर्शन की उम्मीद लगाए बैठे थे वहीं हिंसा की खबर ने माहौल को बिगाड़ दिया है. लोग अब मंदिर प्रशासन से जल्द से जल्द विवाद सुलझाने और शांति बहाल करने की अपील कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- खाटू श्यामजी में कामदा एकादशी पर रिकॉर्ड भीड़, 3 लाख से ज्यादा श्याम भक्तों ने किए दर्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faridabad Jagannath Temple Dispute, Seizure Of Shri Jagannath Temple, Temple Trust Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com