विज्ञापन

IAS पंकज अग्रवाल को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार? 

IAS पंकज अग्रवाल को 23 जून को कोर्ट में पेश किया जाएगा. आरोप है कि उनके कार्यकाल के दौरान हुई धोखाधड़ी से हरियाणा सरकार को ₹60.54 करोड़ का नुकसान हुआ है.

IAS पंकज अग्रवाल को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार? 
IAS पंकज अग्रवाल को आज 23 जून को कोर्ट में पेश करेगी सीबीआई.

IAS पंकज अग्रवाल: सीबीआई ने हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (HSSPP) और कृषि विपणन बोर्ड (HSAMB) के सरकारी फंड में ₹60.54 करोड़ की हेराफेरी मामले में बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई की टीम ने गड़बड़ी के आरोप में पूर्व प्रधान सचिव IAS पंकज अग्रवाल को सोमवार 22 जून को गिरफ्तार कर लिया. आज 23 जून मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा, सीबीआई की टीम पूछताछ के लिए IAS पंकज अग्रवाल की रिमांड मांग सकती है. 

बैंक खातों में तय लिमिट से अधिक फंड ट्रांसफर किया 

आरोप है कि IAS पंकज अग्रवाल के कार्यकाल के दौरान वित्त विभाग के गाइडलाइंस का उल्लंघन कर IDFC फर्स्ट बैंक (सेक्टर 32, चंडीगढ़) में खाते खोले गए. जिनमें तय सीमा से अधिक फंड ट्रांसफर किया गया. इस धोखाधड़ी से सरकार को ₹60.54 करोड़ का शुद्ध नुकसान हुआ है.

ये भी पढ़ें- हाई कोर्ट पहुंचकर सीनियर IAS अफसर ने बिना शर्त मांगी माफी, जानें क्या है पूरा मामला?

504 करोड़ का घोटाले का आरोप  

दरसअल, आईएएस पंकज अग्रवाल की गिरफ्तार का मामला हरियाणा के 8 विभागों से जुड़े ₹504 करोड़ के बड़े घोटाले का हिस्सा है, जिसके तहत सरकारी फंड शेल कंपनियों में ट्रांसफर किया गया. घोटाले की जांच कर रही सीबीआई की टीम इस मामले में अब तक 6 बैंक अफसरों, 3 सरकारी कर्मचारियों सहित 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. इसी केस में एक अन्य आईएएस आरके सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

ये भी पढ़ें-  IAS Case: मोटी रकम की लूट और महंगे शौक पूरा करने के लिए बना फर्जी IAS, दूसरी शादी रचाने वाला इटावा का नटवरलाल गिरफ्तार

इन मामलों की भी जांच कर रही CBI

सीबीआई चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी (CSCL) और CREST से जुड़े दो अन्य मामलों की भी जांच कर रही है, जिनमें चार्जशीट दाखिल हो चुकी है. CREST केस में एक सीनियर IFoS अधिकारी की गिरफ्तारी भी हुई है. 

ये भी पढ़ें- IDFC बैंक फ्रॉड केस में IAS अधिकारी गिरफ्तार, फर्जी एफडी के नाम पर करोड़ों की हेराफरी का CBI ने खोला राज

(हरियाणा से अनुष्का गर्ग की रिपोर्ट)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana News, Haryana Crime News, Haryana IAS Arrested, Haryana Ias Officer Arrested, Haryana Scam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com