विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2016

हिमाचल प्रदेश में ऊंचे स्‍थानों पर हल्की बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में ऊंचे स्‍थानों पर हल्की बर्फबारी
फाइल फोटो
शिमला: हिमाचल प्रदेश के उंचाई वाले क्षेत्रों पर बुधवार को हल्की बर्फबारी हुई जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य बना रहा. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मध्य और निचले इलाकों में तापमान में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है.

उन्होंने बताया कि रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा, साच दर्रा और पिन पार्वती घाटी में हल्की बर्फबारी हुई लेकिन ये यातायात के लिए खुले थे.

अधिकारियों ने बताया कि किन्नौर, लाहौल, स्पीति और पांगी में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई. आने वाले दिनों में और अधिक बर्फबारी होने की संभावना है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हिमाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी, मौसम विभाग, Snowfall In Himachal, Himachal Pradesh, Meterological Department
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com