विज्ञापन

शिमला में VVIP मूवमेंट के दौरान टैक्सी ड्राइवर को लात मारने पर बड़ा एक्शन, आरोपी पुलिस ASI सस्पेंड 

शिमला में वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान पार्किंग विवाद में एक पुलिस एएसआई ने टैक्सी चालक को लात मार दी. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी शिमला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को सस्पेंड कर जांच के आदेश जारी किए हैं. शिमला से विद्या दत्त शर्मा की रिपोर्ट

शिमला में VVIP मूवमेंट के दौरान टैक्सी ड्राइवर को लात मारने पर बड़ा एक्शन, आरोपी पुलिस ASI सस्पेंड 
शिमला में वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान पार्किंग विवाद में एक पुलिस एएसआई ने टैक्सी चालक को लात मार दी.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बार फिर पुलिस का बर्बर चेहरा सामने आया है. वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान व्यवस्था बनाने के बजाय एक पुलिस अधिकारी खुद मर्यादा भूल गए. बीच सड़क पर एक टैक्सी चालक को लात मारने का वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है.

जानें क्या है पूरा मामला 

घटना शिमला के एक व्यस्त मार्ग की है जहां वीवीआईपी मूवमेंट के कारण सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे. जानकारी के मुताबिक, रोड साइड पार्किंग को लेकर एक टैक्सी चालक और ड्यूटी पर तैनात पुलिस एएसआई (ASI) के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस अधिकारी ने आपा खो दिया और चालक को सरेआम लात जड़ दी.

वीडियो वायरल होते ही एक्शन

टैक्सी चालक ने जब पुलिस अधिकारी की नेम प्लेट दिखाने की कोशिश की, तो अधिकारी और अधिक भड़क गए. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया. जनता के भारी आक्रोश और पुलिस की छवि धूमिल होते देख एसपी शिमला गौरव सिंह ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया. आरोपी एएसआई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

सुरक्षा के नाम पर बदसलूकी बर्दाश्त नहीं

इस घटना ने पुलिस के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पर्यटकों और स्थानीय चालकों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर आम जनता के साथ ऐसा दुर्व्यवहार कतई स्वीकार्य नहीं है. एसपी शिमला ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता और जनता से बदतमीजी करने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें- Kota Student Suicide: नीट परीक्षा से एक दिन पहले कोटा में उत्तराखंड के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल की छत से कूदकर दी जान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com