विज्ञापन

शिमला के राम मंदिर हॉल में मुस्लिम निकाह से पहले विवाद! हिंदू संगठनों ने दी चेतावनी

शिमला के राम मंदिर हॉल में मुस्लिम लड़की का निकाह 11 अप्रैल को प्रस्तावित है. इससे पहले ही हिंदू संघर्ष समिति ने कड़ा विरोध जताया. मंदिर समिति के सामने विरोध जाहिर किया है. पढ़िए विद्या दत्त शर्मा की रिपोर्ट.

शिमला के राम मंदिर हॉल में मुस्लिम निकाह से पहले विवाद! हिंदू संगठनों ने दी चेतावनी
संगठन के पदाधिकारियों ने मामले में आपत्ति जाहिर की.

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक बड़ा विवाद सामने आया है. यहां राम मंदिर हॉल में एक मुस्लिम लड़की के निकाह को लेकर माहौल गरमा गया है. इस मुद्दे पर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है और चेतावनी भी दी है. हिंदू संगठनों ने राम मंदिर हॉल में मुस्लिम धर्म के विवाह कार्यक्रम को गलत बताया है. साथ ही विरोध की भी चेतावनी दी है. हिंदू संगठनों ने मामले में मंदिर समिति के सामने विरोध भी जाहिर किया है. पदाधिकारियों की प्रतिक्रिया के बाद मामले में विवाद पैदा हो गया है. 

11 अप्रैल को है निकाह

शिमला में सूद सभा द्वारा संचालित राम मंदिर हॉल में 11 अप्रैल को एक मुस्लिम परिवार की बेटी का निकाह प्रस्तावित है. शिमला की ईदगाह कॉलोनी निवासी मोहम्मद नासिर अपनी बेटी का निकाह इस हॉल में करवाने जा रहे हैं. इसी को लेकर हिंदू संघर्ष समिति ने कड़ा विरोध जताया है.

मुंडन तक की दी चेतावनी

हिंदू संघर्ष समिति का कहना है कि मंदिर की संपत्ति में मुस्लिम परिवार का विवाह कार्यक्रम स्वीकार्य नहीं है. इस मुद्दे को लेकर समिति ने सूद सभा शिमला को ज्ञापन भी सौंप दिया है. समिति के नेता विजय शर्मा और मदन ठाकुर ने चेतावनी दी है कि अगर राम मंदिर हॉल में निकाह होता है तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होंने मुंडन तक की चेतावनी दी है.

यह भई पढ़ेंः वेद-पुराण, रामायण और महाभारत... सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर कैसे कोर्ट में हुआ 'शास्त्रार्थ'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shimla Ram Mandir Controversy, Muslim Nikah In Temple Hall, Hindu Sangharsh Samiti Protest, Sood Sabha Shimla, Ram Mandir Hall Dispute
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com