चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने दिल्ली के आईटीओ बैराज के गेट को जाम करने के मुद्दे पर समिति की रिपोर्ट के बाद बुधवार को सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता को निलंबित कर दिया, जबकि तीन अधिकारियों के विरूद्ध आरोपपत्र जारी किया.
बुधवार को यहां जारी सरकारी बयान में कहा गया है, ‘‘जांच समिति की रिपोर्ट के बाद हरियाणा सरकार ने राज्य से गुजर रही यमुना नदी में अत्यधिक जलस्तर से आयी बाढ़ के दौरान कर्तव्य में लापरवाही को लेकर सिंचाई विभाग के चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है.''
जुलाई में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली के आईटीओ बैराज के गेट जाम होने की जांच के लिए दो सदस्यीय तथ्यान्वेषी समिति बनायी थी. राज्य सरकार ने बयान में कहा है, ‘‘यह समिति बाढ़ के दौरान आईटीओ यमुना बैराज के चार गेट के जाम होने के मामले की जांच के लिए बनायी गयी थी.''
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
उसने कहा कि सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संदीप तनेजा को निलंबित कर दिया गया है जबकि अधीक्षण अभियंता तरूण अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) मनोज कुमार, और उपसंभागीय अधिकारी (एसडीओ) मुकेश कुमार के खिलाफ आरोपपत्र जारी करने के आदेश दिये गये हैं. ये यमुना बैराज पर तैनात थे.
यमुना नदी पर 552 मीटर लंबे आईटीओ बैराज के 32 गेट हरियाणा के सिंचाई विभाग के नियंत्रण में हैं. पिछले महीने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने आरोप लगाया था कि गाद जमा हो जाने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में हरियाणा सरकार के प्रबंधन वाले बैराज के गेट जाम हो गये. उसने सुझाव दिया था कि गेट के रखरखाव का काम अधिक प्रभावी प्रबंधन के लिए दिल्ली सरकार को सौंप दिया जाए.
ये भी पढ़ें ---
* "महिला-विरोधी पुरुष..." : राहुल गांधी के ख़िलाफ़ स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप
* "आप INDIA नहीं, क्योंकि आप भ्रष्टाचार का पर्याय हैं..." : स्मृति का विपक्ष पर वार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं