पुलिस ने पूर्व विधायक के बेटे और बहू के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है ( फाइल फोटो )
शिमला:
हिमाचल प्रदेश में एक पूर्व विधायक राम सिंह (86) ने अपने ही बेटे और बहू पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने बताया कि पूर्व विधायक का आरोप है कि बेटा और बहू संपत्ति विवाद को लेकर उनको धमकी दे रहे हैं. मंडी के चौंतरा विधानसभा सीट से विधायक रहे राम सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं में विधायक के बेटे और बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि 23 मार्च को बेटा और बहू कुछ लोगों के साथ दुकान में घुस आए. उन्होंने कहा कि अगर दुकान में हिस्सा नहीं दिया तो जान से मारने की धमकी दी. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं