विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2016

VIDEO : शादी के जश्न में साध्वी देवा ने चलाई गोलियां, 1 की मौत 5 घायल| जानें कौन हैं देवा ठाकुर

VIDEO : शादी के जश्न में साध्वी देवा ने चलाई गोलियां, 1 की मौत 5 घायल| जानें कौन हैं देवा ठाकुर
शादी समारोह में फायरिंग करतीं साध्वी देवा ठाकुर और उनके गार्ड्स...
  • इस फायरिंग में 1 महिला की मौत और पांच लोग घायल हुए हैं
  • साध्वी के गार्ड भी चला रहे हैं गोलियां
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: करनाल में एक सगाई समारोह के दौरान लोगों की खुशी अचानक ही मातम में बदल गई. दरअसल, इस समारोह में शिरकत करने आई साध्वी देवा ठाकुर और उसके सुरक्षाकर्मियों ने हवा में गोलियां चलाईं,  इस फायरिंग में दूल्हे की मौसी की मौत और पांच लोग घायल हो गए.

यहां देखें वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी समारोह में लगे डीजे पर एक ऐसा गाना बजा कि साध्वी देवा ठाकुर से नहीं रहा गया और उन्होंने हवा में फायरिंग कर दी. साध्वी ने अकेले फायरिंग नहीं की, उनकी सुरक्षा में लगे गार्ड्स ने भी फायरिंग की.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि साध्वी और उनके गार्ड ऐसे फायरिंग कर रहे थे जैसे आसपास कोई मौजूद न हो. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

कौन है साध्वी देवा ठाकुर
  • पहले भी चर्चा में रही हैं साध्वी देवा ठाकुर
  • साध्वी देवा ठाकुर हरियाणा की ही रहने वाली हैं
  • साध्वी को विदेशों में घूमना, सोने के जेवरात और बंदूके रखने शोक है.
  • हिंदू महासभा की नेता हैं और अक्सर विवादों में फंसती रहती हैं
  • 2015 में विवादित बयान दिया था मुस्लिमों और ईसाइयों की संख्या बढ़ रही है
  • इसके लिए उनकी नसबंदी करवाई जाए
  • देवा फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं
  • करनाल के ब्रास गांव  में अपना आश्रम बनाया हुआ है
  • साध्वी फेसबुक पर भी अपनी बंदूकों के साथ फोटोज हमेशा डालती रहती है
  • फेसबुक पर उन्होंने नोटबंदी के फैसले को सराहा था
  • नोट पर उन्होंने भगत सिंह के फोटो की मांग की थी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
साध्वी देवा ठाकुर, शादी में फायरिंग, हरियाणा, करनाल, Sadhvi Deva Thakur, Firing In Marriage, Haryana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com