विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2018

गुजरात : संपत्ति की लालच में पति और ससुरालियों ने महिला ASI की धारदार हथियार से कर दी हत्या

गुजरात में एक महिला पुलिस अधिकारी को उसके पति और ससुराल वालों ने कथित रुप से मार डाला. उन सभी की उसकी संपत्ति पर नजर थी.

गुजरात : संपत्ति की लालच में पति और ससुरालियों ने महिला ASI की  धारदार हथियार से कर दी हत्या
प्रतीकात्मक फोटो
अहमदाबाद: गुजरात में एक महिला पुलिस अधिकारी को उसके पति और ससुराल वालों ने कथित रुप से मार डाला. उन सभी की उसकी संपत्ति पर नजर थी. पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह वारदात यहां से करीब 315 किलोमीटर दूर जूनागढ़ में रविवार रात हुई. पुलिस के अनुसार, सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) किरण जोशी (41) सोमवार सुबह मधुराम क्षेत्र में अपने घर में मृत मिलीं. वह जूनागढ़ जिले के विश्वादर थाने में एएसआई थीं. किरण जोशी के भाई महेश जोशी ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी बहन को उसके पति पंकज वेगडा, देवर दीपक वेगड़ा, सास रसीला वेगडा और ससुर भवानी वेगड़ा ने उसकी संपत्ति हड़पने की साजिश के तहत मार डाला. 

बिहार : अवैध संबंध के शक में महिला सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने गुस्से में पुलिस पर किया पथराव

पुलिस उपाधीक्षक एच एस रत्नू ने बताया कि किरण जोशी का पति लापता है, जबकि पुलिस ने शिकायत में नामजद अन्य आरोपियों से पूछताछ शुरु की है. रत्नू ने कहा, ‘‘किरण की रविवार  रात घर में किसी धारदार हथियार से वार कर हत्या की गयी. हमें किरण के गले और पेट पर जख्म मिले हैं.'' महेश जोशी ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन पर उसके पति और ससुराल वाले अपना घर और कुछ वाहन उनके नाम पर करने के लिए दबाव डाल रहे थे. 

VIDEO: मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या
उन्होंने कहा, ‘‘उसके पति ने किरण का 35 तोला गहना गिरवी रखकर बैंक से ऋण लिया था. किरण उस ऋण का ईएमआई भर रही थी.'' 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com