विज्ञापन

10 रुपए नहीं दिए तो मार डाला, गुजरात के नर्मदा से दिल दहला देने वाला मामला आया सामने

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक ने पीड़ित से 10 रुपये मांगे थे. जब पीड़ित ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी आपा खो बैठा और उसने पीड़ित पर हमला कर दिया.

10 रुपए नहीं दिए तो मार डाला, गुजरात के नर्मदा से दिल दहला देने वाला मामला आया सामने
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. (प्रतीकात्‍मक फोटो)
  • गुजरात के नर्मदा जिले के भदरवा गांव में 10 रुपये न देने पर युवक ने 41 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी.
  • मृतक राजेशभाई ताडवी आंशिक रूप से लकवाग्रस्त थे और गांव के बस स्टैंड से सामान लेकर घर लौट रहे थे.
  • आरोपी ने पैसे मांगने पर मना करने पर गुस्से में आकर राजेशभाई की गर्दन पर पैर रखकर गला घोंट दिया.

गुजरात के नर्मदा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां महज 10 रुपये नहीं देने पर युवक ने गुस्से में आकर एक व्यक्ति की पीट‑पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, मामूली सा विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आपा खो दिया और एक इंसान की जान चली गई. इस घटना ने सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या आज इंसानी जिंदगी की कीमत सिर्फ 10 रुपये रह गई है.

यह घटना 3 अप्रैल की सुबह नर्मदा जिले के भदरवा गांव की है, जहां पर मामूली रकम के लिए हिंसा की एक भयावह घटना में 41 साल के व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी गई. जान गंवाने वाले राजेशभाई धनजीभाई ताडवी आंशिक रूप से लकवाग्रस्‍त थे. वह गांव के बस स्टैंड से किराने का सामान लेकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान 33 साल के धर्मेंद्रभाई (उर्फ धामो) गणपतभाई ताडवी ने उन्हें रोक लिया. एफआईआर के अनुसार, धर्मेंद्र ने निजी खर्च के लिए 10 रुपये मांगे और जब राजेशभाई ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई. 

आरोपी ने लकवाग्रस्‍त व्‍यक्ति पर किया हमला 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी ने राजेशभाई को गांव के प्रवेश द्वार के पास एक कंक्रीट की सड़क पर गिरा दिया. हमलावर ने फिर उन पर बेरहमी से हमला किया, उनकी छाती और गर्दन पर लात मारी और फिर उनका गला घोंटने के लिए उनके गले पर पैर रख दिया. पीड़ित की मौके पर ही चोटों के कारण मौत हो गई. मृतक के कंधों और गर्दन पर साफ नजर आने वाले चोट के निशान थे. 

घटना के बाद ग्राम सरपंच ने तिलकवाड़ा पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कफन में लिपटा पाया. 

पुलिस ने हत्‍या का मामला दर्ज किया 

इंस्पेक्टर एपी सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस ने धर्मेंद्र ताडवी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है. शिकायतकर्ता भरतभाई ताडवी इस जघन्य अपराध को लेकर गहरे सदमे में हैं. भरतभाई ने कहा कि उनके चचेरे भाई को उनकी कमजोर शारीरिक स्थिति के बावजूद निशाना बनाया गया. 

पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मेंद्र ताडवी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब उससे पूछताछ करने में जुटी है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat, Gujarat Murder, Murder In Narmada District
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com